विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में कल से 27 नवंबर तक ठप रहेगी पनबस और पीआरटीसी बस सेवा, अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

Published: Tue, 24 Nov 2026 06:05 AM (IST)

पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी के ठेका कर्मचारी 25 से 27 नवंबर तक हड़ताल पर रहेंगे, ठेकेदार सिस्टम से निकालकर विभाग के अधीन कांट्रैक्ट पर भर्ती करने की मांग कर रहे हैं।

पंजाब में कल से 27 नवंबर तक ठप रहेगी पनबस और पीआरटीसी बस सेवा। फाइल फोटो

पंजाब में कल से 27 नवंबर तक ठप रहेगी पनबस और पीआरटीसी बस सेवा। फाइल फोटो

HighLights

  1. पनबस/पीआरटीसी कर्मचारी 25 से 27 नवंबर तक हड़ताल पर।

  2. ठेकेदार सिस्टम खत्म कर विभाग में शामिल करने की मांग।

  3. सरकार का आंशिक प्रस्ताव यूनियन ने किया अस्वीकार।

जागरण संवाददाता, पटियाला। ठेकेदार सिस्टम से बाहर निकालकर विभाग के अधीन कांट्रैक्ट पर भर्ती करने की मांग को लेकर पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने 25 से 27 नवंबर तक हड़ताल करने का फैसला किया है। 26 नवंबर को मोगा में होने वाली सरकार की रैली में कर्मचारी काले झंडे लेकर पहुंचेंगे। इस कारण अधिकतर रूट पर बस सेवा नहीं चलेगी।

यूनियन की सोमवार को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, सचिव परिवहन तथा पीआरटीसी और पनबस प्रबंधन के साथ बैठक हुई। यूनियन नेता हरकेश विक्की ने बताया कि सरकार की ओर से कुछ कर्मचारियों को ज्वाइनिंग पत्र देकर विभाग में कांट्रैक्ट पर शामिल करने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई।

यूनियन ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। यूनियन की मांग है कि सभी कर्मचारियों को ठेकेदार सिस्टम से निकालकर विभाग में शामिल करने के लिए एक समान नीति बनाई जाए और उसके तहत सभी कर्मचारियों को कांट्रैक्ट पर नियुक्त किया जाए। केवल कुछ कर्मचारियों को ज्वाइनिंग देने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।