Punjab Weather: पंजाब का आदमपुर सबसे ठंडा, 6.6 डिग्री पहुंचा तापमान; जल्द सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, कब होगी बारिश?
पंजाब में रात की ठंड लगातार बढ़ रही है, जिसमें आदमपुर 6.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के अंत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

Punjab Weather: पंजाब का आदमपुर सबसे ठंडा। फोटो जागरण
HighLights
आदमपुर 6.6 डिग्री सेल्सियस के साथ पंजाब में सबसे ठंडा रहा।
नवंबर अंत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।
दिसंबर के पहले सप्ताह में हल्की बारिश हो सकती है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में रात में ठंड लगातार बढ़ रही है। आदमपुर में सोमवार को भी न्यूनतम तामपान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां लगातार तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है।
वहीं, पठानकोट में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 7.4 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 8.0 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर व होशियारपुर में 8.8 डिग्रीसेल्सियस, अमृतसर व लुधियाना में 9.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
जबकि, अधिकतम तापमान अधिकांश जिलों में 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। बठिंडा में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था।
इन जिलों में छा सकती है धुंध
उधर मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डा सुरिंदरपाल के अनुसार रात के तापमान में अभी और गिरावट आएगी। जबकि दिन के तापमान धूप निकलने की वजह से सामान्य रहेंगे। गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, अमृतसर में हल्की से घनी धुंध छाई रह सकती है।
वहीं, 28 नवंबर तक वर्षा की संभावना नहीं है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिससे दिसंबर के पहले सप्ताह में हल्की वर्षा हो सकती है। अक्तूबर नवंबर सामान्य तौर पर शुष्क ही रहता हैे। इसमें वर्षा बहुत कम होती है।