Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News: छेड़छाड़ के आरोप में JE सस्पेंड, महिला कर्मचारी की शिकायत पर बड़ा एक्शन

    Updated: Thu, 03 Jul 2025 08:09 PM (IST)

    गिद्दड़बाहा नगर कौंसिल के जेई हरगोबिंद सिंह को एक महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप में डायरेक्टर स्थानीय सरकार पंजाब दीप्ति उप्पल ने निलंबित कर दिया है। हरगोबिंद सिंह पर आरोप है कि उन्होंने मोड़ नगर कौंसिल में ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ की थी जिसके बाद महिला कर्मचारी ने उनकी छित्तर परेड भी की थी।

    Hero Image
    Punjab News: छेड़छाड़ के आरोप में JE सस्पेंड। सांकेतिक फोटो

    संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा। मोड़ नगर में एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में नगर कौंसिल गिद्दड़बाहा के जेई हरगोबिंद सिंह को डायरेक्टर स्थानीय सरकार पंजाब दीप्ति उप्पल ने तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

    जानकारी के अनुसार जेई हरगोबिंद सिंह के पास मोड़ और कोट समीर नगर कौंसिलों में भी जेई का अतिरिक्त चार्ज है। पिछले महीने मोड़ नगर कौंसिल में ड्यूटी के दौरान जेई हरगोबिंद सिंह पर एक महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ का आरोप लगा काफी हंगामा किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी बात सामने आई थी कि महिला कर्मचारी ने जेई की छित्तर परेड भी की थी। उसके बाद यह शिकायत डायरेक्टर स्थानीय सरकार पंजाब दीप्ति उप्पल के पास पहुंची जिन्होंने जेई को निलंबित कर दिया है। निलंबित के दौरान जेई का हेडक्वार्टर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर शहरी विकास बठिंडा निश्चित किया गया है।