विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब को दहलाने की कोशिश, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आ रहे थे हथियार और हेरोइन; ISI के 10 गुर्गे गिरफ्तार

Published: Tue, 13 Oct 2026 12:41 PM (IST)

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के इशारे पर हथियार और नशे की तस्करी करने वाले गिरोह के ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. अमृतसर पुलिस ने ISI समर्थित रैकेट का पर्दाफाश किया।

  2. 10 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार-ड्रग्स बरामद।

  3. पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा तस्करी का खुलासा हुआ।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। त्यौहरों से पहले पंजाब के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश को अमृतसर पुलिस ने नाकामयाब कर दिया है। अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सरहद पार से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया है। इनमें छह विदेशी पिस्तौल, छह मैगजीन, 12 कारतूस, 4.409 किलोग्राम हेरोइन, आधा किलोग्राम अफीम और 12 लाख 90 हजार रुपये की ड्रग मनी शामिल है।

यह भी पढ़ें- पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या, लाइव स्ट्रीमिंग में रिकॉर्ड हुई वारदात

आधुनिक ड्रोन जब्त

इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अत्याधुनिक ड्रोन भी बरामद किया है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इसी ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तानी तस्करों द्वारा हथियारों और नशे की यह बड़ी खेप भारतीय सीमा के अंदर गिराई जाती है। फिलहाल इस ड्रोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि इसकी मूवमेंट्स की जानकारी साफ हो सके।

यह भी पढ़ें- पहले टेका माथा, फिर पेचकस से खोली तिजोरी; जालंधर में चोर की अजीबोगरीब करतूत CCTV में कैद

ISI के संपर्क में तस्कर

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह काफी समय से सीमा पार बैठे ISI के एजेंटों के संपर्क में था और पंजाब के शांति भंग करने के इरादे से हथियारों और ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था। पुलिस कमिश्नर हरमानबीर सिंह गिल इस मामले को लेकर जल्द ही एक विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं, जिसमें इस पूरे सिंडिकेट और उसके अन्य साथियों के बारे में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रेल हादसा, पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन; 5 लोगों की मौत