Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amritsar: पाक जेल में भारतीय मछुआरे की मौत, 16 दिन बाद BSF के हवाले किया शव; गुजरात का रहने वाला था शख्‍स

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 07:30 PM (IST)

    भारतीय मछुआरे की पाकिस्‍तानी जेल में मौत हो गई। उसका शव मंगलवार को अटारी सीमा पर भेजा गया। पाकिस्तानी रेंजर्स ने शव बीएसएफ के हवाले किया। यहां से एंबुलेंस के जरिए शव सिविल अस्पताल में लाया गया और डेड हाउस में रखवाया गया है। पाकिस्तान की जेलों में भारतीय कैदियों के साथ तो बुरा बर्ताव हो ही रहा है वहीं अब शवों को भेजने में भी विलम्ब किया जा रहा है।

    Hero Image
    पाक जेल में भारतीय मछुआरे की मौत

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। गुजरात के समुद्र में मछलियां पकड़ते हुए पाकिस्तान पहुंचे एक मछुआरे की पाकिस्तान जेल में मौत हो गई। उसका शव मंगलवार को अटारी सीमा पर भेजा गया। पाकिस्तानी रेंजर्स ने शव बीएसएफ के हवाले किया। यहां से एंबुलेंस के जरिए शव सिविल अस्पताल में लाया गया और डेड हाउस में रखवाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैदियों के साथ हो रहा बुरा बर्ताव

    पाकिस्तान की जेलों में भारतीय कैदियों के साथ तो बुरा बर्ताव हो ही रहा है, वहीं अब शवों को भेजने में भी विलम्ब किया जा रहा है। भूपत का शव 16 दिन बाद भारत भेजा गया है। ताबूत में बंद शव की हालत कैसी होगी, यह तो गुजरात में शव पहुंचने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन पाकिस्तान के इस अमानवीय कृत्य अक्षम्य है। मृतक का नाम भूपत भाई 52 है और वह गुजरात के सोमनाथ का रहने वाला था।

    यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर फिर एक्टिव हुए Kulhad Pizza Couple, गोल्डन टेंपल में बच्चे संग टेका माथा; देखिए खूबसूरत तस्वीर

    पाक की सीमा में समुद्री मार्ग से चला गया था

    मछली पकड़ते समय पाकिस्तान की सीमा में समुद्री मार्ग से चला गया। वहां पाकिस्तान पुलिस ने उसे पकड़ा और अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे चार वर्ष की सजा सुनाई। मछुआरे को पाकिस्तान की मुनारी जेल में रखा गया था। सजा अवधि में वह बीमार पड़ गया और 15 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने शव भारत को सौंपा।

    शव को विमान के जरिए गुजरात ले जाया जाएगा

    गुजरात से मत्स्य विभाग की टीम बुधवार को अमृतसर पहुंची और शव को विमान के जरिए गुजरात ले जाया जाएगा। यहां बताना जरूरी है कि इससे पूर्व गुजरात के एक अन्य मछुआरे 35 वर्षीय जगदीश मंगल की छह अगस्त को पाकिस्तान जेल में मौत हो गई थी। मंगल का शव चालीस दिन बाद भारत भेजा गया था। वहीं भूपत का शव 16 दिन बाद भेजा गया है।

    यह भी पढ़ें: Amritsar News: शराब के ठेकेदार के घर ED की छापेमारी, साढ़े तीन घंटे से चल रही जांच; रिकॉर्ड खंगाल रही टीम

    पाकिस्तान जेलों में 264 भारतीय मछुआरे सजा काट रहे हैं। इनमें से 250 मछुआरे सजा पूरी भी कर चुके हैं, पर पाकिस्तान सरकार इन्हें रिहा नहीं कर रही। इसी वर्ष दो जुलाई को 100 भारतीय मछुआरों को रिहा करने की बात पाकिस्तान ने की थी, लेकिन बाद में पाकिस्तान मुकर गया। इन मछुआरों के स्वजन चिंता में हैं।