विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'शुक्र है रब्बा...', दीपावली से एक रात पहले क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा

Published: Sun, 08 Nov 2026 10:19 AM (IST)

इंडियन क्रिकेट प्लेयर अभिषेक शर्मा ने अमृतसर में दिवाली से एक रात पहले श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका है।

अपनी मां के साथ अभिषेक शर्मा।

अपनी मां के साथ अभिषेक शर्मा।

HighLights

  1. अभिषेक शर्मा ने दिवाली से पहले गोल्डन टेंपल में माथा टेका।

  2. उन्होंने अपनी मां के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं।

  3. अमृतसर के मूल निवासी अभिषेक का प्रशंसकों ने अभिवादन किया।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। दिवाली से एक रात पहले इंडियन क्रिकेट प्लेयर अभिषेक शर्मा श्री हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेकने पहुंचे। ट्रैक सूट में अभिषेक शर्मा के साथ उनकी मां भी थीं। उन्होंने अपनी इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर साझा भी किया। अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए अभिषेक ने तीन शब्द लिखे, 'शुक्र है रब्बा...'।

ब्लैक एंड व्हाइट ट्रैक सूट में अभिषेक को देख लोग काफी खुश हुए। धार्मिक स्थल के अंदर उनके फैंस भी मर्यादा में रहे और दूर से उन्हें दिवाली व बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं देते रहे। अभिषेक ने भी पूरे शिष्टाचार के साथ सभी का अभिवादन किया। फैंस के अलावा गोल्डन टेंपल में तैनात एसजीपीसी कर्मचारी भी उन्हें देख काफी खुश दिखे। सभी ने उनके साथ कुछ पल बातें भी कीं। 

यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह ने होम ग्राउंड की पिच पर जलाए दीपक, युवा क्रिकेटर्स को दी कड़ी मेहनत व प्रैक्टिस करने की नसीहत

अमृतसर के ही हैं अभिषेक शर्मा

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा मूल रूप से अमृतसर के ही हैं। चंद साल पहले की ही बात करें तो अमृतसर के क्रिकेट स्टेडियम गांधी ग्राउंड में वे युवाओं के साथ प्रेक्टिस करते दिखते थे। उनके पिता राज कुमार भी इंटरनेशनल प्लेयर रह चुके हैं, वे यूएई की टीम में इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

अमृतसर के डीपीएस स्कूल में पढ़े अभिषेक चाहे कहीं भी हों, दिवाली और लोहड़ी पर उनकी कोशिश हमेशा घर आने की होती है। कई बार इंटरव्यूज में वे अमृतसर की दिवाली और लोहड़ी पर पतंग उड़ाने का जिक्र वे कर चुके हैं। 

यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव के परिवार से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बच्ची ने सुनाया भजन तो PM ने ताली बजाकर बढ़ाया हौसला; Video

तस्वीरों में देखें अभिषेक शर्मा-

abhishek three

अमृतसर में गोल्डन टेंपल में नतमस्तक होते हुए अभिषेक शर्मा।

abhishek five

प्रसाद लेते समय एसजीपीसी कर्मी से बातचीत करते हुए अभिषेक शर्मा।

abhishek one

अपनी मां के साथ अभिषेक शर्मा।

abhishek four

श्री अकाल तख्त साहिब पर नतमस्तक होते हुए अभिषेक शर्मा।

यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव की बतौर कप्तान होगी वापसी, टीम से ड्रॉप किए जाने के बाद सेलेक्टर्स फिर से सौंपेंगे कमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।