रिंकू सिंह ने होम ग्राउंड की पिच पर जलाए दीप, युवा क्रिकेटर्स को कड़ी मेहनत व प्रैक्टिस करने की नसीहत
रिंकू सिंह ने अपने गृह नगर अलीगढ़ में महुआखेड़ा स्थित होम ग्राउंड पर पिच पूजन किया और प्रशिक्षु क्रिकेटरों को ...और पढ़ें

महुआखेड़ा स्थित क्रिकेट मैदान की पिच का पूजन कर दीप जलाते क्रिकेटर रिंकू सिंह, साथ में अर्जुन सिंह फकीरा व अन्य। सौ. आयोजक
HighLights
रिंकू सिंह ने अलीगढ़ के होम ग्राउंड पर किया पिच पूजन
प्रशिक्षु क्रिकेटरों को कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास की सलाह दी
दीपावली की शुभकामनाएं दीं, क्रिकेट मैच में खिलाड़ियों को प्रेरित किया
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य व अलीगढ़ के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह शुक्रवार को अलीगढ़ आए। यहां महुआखेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर पिच का पूजन किया। यह मैदान उनका होम ग्राउंड है। यहीं से प्रैक्टिस करते हुए उन्होंने भारतीय टीम में चयनित होने तक का सफर तय किया था।
पिच व स्टंप के ऊपर दीपक जलाकर प्रशिक्षु क्रिकेटर्स को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। हनुमान चालीसा, 21-21 रुपये व अन्य उपहार भी क्रिकेटर्स को दिए।
रिंकू सिंह ने प्रशिक्षु क्रिकेटर्स को नसीहत दी कि अगर क्रिकेट के खेल में आगे बढ़ना है तो निरंतर प्रैक्टिस व कड़ी मेहनत से कभी पीछे मत हटना। कहा कि भविष्य में आप में से कोई क्रिकेटर इस तरह पिच का पूजन करते हुए दिखेगा। क्रिकेटर्स ने आईपीएल व एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने पर रिंकू की सराहना की।
अलीगढ़ आकर रिंकू सिंह ने अपने होम ग्राउंड की पिच पर जलाए दीप
आयोजन संयोजक अर्जुन सिंह फकीरा ने बताया कि धनतेरस से पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। इस उपलक्ष्य में रिंकू सिंह से पिच का पूजन कराने का कार्यक्रम निर्धारित किया था। बताया कि दोपहर में लिटिल चैंप्स क्रिकेट क्लब दिल्ली व जादौन राइडर्स टीमों के बीच 40-40 ओवर का क्रिकेट मुकाबला खेला गया। इसमें जादौन राइडर्स टीम ने दिल्ली की लिटिल चैंप्स टीम को छह विकेट से हराया।
पहले खेलते हुए दिल्ली की टीम ने 37.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 143 रन बनाए। जादौन राइडर्स टीम ने 21.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें भी रिंकू ने क्रिकेटर्स की हौसलाफजाई की।