विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India Canada Tension: 'कनाडा के प्रधानमंत्री के बयान पर भारत सरकार स्थिति स्पष्ट करे'- जत्थेदार रघबीर सिंह

By VIPAN RANAEdited By: Rajat Mourya
Published: Wed, 20 Sep 2023 06:14 PM (IST)

India Canada Tensions भारत और कनाडा के बीच टेंशन लगातार बढ़ रही है। जस्टिन ट्रूडो ने हरदीप सिंह निज्जर की ...और पढ़ें

'कनाडा के प्रधानमंत्री के बयान पर भारत सरकार स्थिति स्पष्ट करे'- जत्थेदार रघबीर सिंह (फाइल फोटो)
'कनाडा के प्रधानमंत्री के बयान पर भारत सरकार स्थिति स्पष्ट करे'- जत्थेदार रघबीर सिंह (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जत्थेदार रघबीर सिंह ने कहा कि ट्रूडो के बयान पर भारत सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
  2. जत्थेदार ने कहा कि विश्व में सिखों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
  3. रघबीर सिंह ने कहा कि सिखों ने विदेशों में ईमानदारी, मेहनत व लगन के बलबूते पर विशेष मुकाम हासिल किए हैं।

अमृतसर, जागरण संवाददाता। Raghbir Singh On India Canada Row भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले को लेकर टेंशन बढ़ गई है। जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार को कनाडा की संसद में निज्जर की हत्या में भारतीय खुफिया एजेंसियों का हाथ होने का जिक्र किया। ट्रूडो के बयान की भारत में खूब निंदा हो रही है। इस बीच अकाल तख्त के जत्थेदार ने भी पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार रघबीर सिंह ने कहा कि ट्रूडो के बयान पर भारत सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। जत्थेदार रघबीर सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर भारत की खुफिया एजेंसियों का इसमें हाथ है तो यह अफसोसजनक है। इससे सिख कौम के दिल को चोट पहुंची है व उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।

ये भी पढ़ें- 'हिंदुओं और सिखों में दरार डालने का प्रयास, ताकि पंजाब में...' Justin Trudeau पर राजा वड़िंग ने बोला हमला

जत्थेदार रघबीर सिंह की पीएम मोदी से अपील

उन्होंने कनाडा एवं भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से कनाडा व अन्य मुल्कों में रह रहे सिखों की जान-माल की सुरक्षा को यकीनी बनाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि विदेश में बसे सिखों ने उन मुल्कों की खुशहाली व तरक्की के लिए विशेष योगदान दिया है। सिखों ने विदेशों में ईमानदारी, मेहनत व लगन के बलबूते पर विशेष मुकाम हासिल किए हैं।

'सिख समुदाय के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता'

जत्थेदार रघबीर सिंह ने कहा कि सिख समुदाय के भारत व विदेश में आर्थिक खुशहाली के लिए दिए जा रहे योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इसे किसी भी तरह से कम कर आंका नहीं जा सकता है। देश के स्वतंत्रता संग्राम में भी अधिकांश सिखों ने ही कुर्बानियां देते हुए भारत को आजाद करवाया है।

ये भी पढ़ें- India Canada Row: आतंकियों के साथ गैंगस्टरों का भी पनाहगाह बना कनाडा, पंजाब में माहौल बिगाड़ने की साजिश