विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रकाश पर्व पर गोल्डन टेंपल में उमड़ी भीड़, कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; देखें Photos

Published: Mon, 06 Jan 2025 03:59 PM (IST)

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व (Guru Gobind Singh Jayanti 2025) पर लाखों श्रद्धालुओं ने श्री हरिमंदिर साहिब ...और पढ़ें

श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर श्रद्धालुओं ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। फोटो- राघव शिकारपुरिया
श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर श्रद्धालुओं ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। फोटो- राघव शिकारपुरिया

HighLights

  1. धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व
  2. गोल्डन टेंपल में भव्य कीर्तन का आयोजन
  3. श्री हरिमंदिर साहिब में लाखों श्रद्धालुओं ने टेका माथा

राघव शिकारपुरिया,अमृतसर। श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के मौके पर सोमवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकते हुए श्रद्धा प्रकट किया।

करीब दो लाख श्रद्धालु पिछले 24 घंटों में सचखंड में नतमस्तक हो चुके हैं। इसके तहत गुरुद्वारा मंजी साहिब , दीवान हाल में कथा -कीर्तन की अमृतवर्षा की जा रही है।

कड़ाके की ठंड के बीच पवित्र सरोवर में डुबकी लगा रहे श्रद्धालु

इतना ही नहीं , प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री अकाल तख्त साहिब , गुरुद्वारा अटल राय साहिब , श्री हरिमंदिर साहिब में सुंदर जलौ सजाए गए। श्रद्धालुओं की श्री हरिमंदिर साहिब में निरंतर आमद बनी हुई है।

कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में श्रद्धा की डूबकी लगाई है। देर शाम श्री रहिरास साहिब के पाठ के बाद आतिशबाजी व दीपमाला की जाएगी। आइए नजर डालते हैं, स्वर्ण मंदिर की कुछ खूबसूरत तस्वीरों पर-

कीर्तन की अगुआई करते पांच प्यारे (फोटो-राघव शिकारपुरिया)

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश गुरु पर्व के अवसर पर भाई वीर सिंह हॉल से निकाले गए नगर कीर्तन की अगुवाई करते हुए पांच प्यारे।

प्रकाश गुरु पर्व के अवसर पर श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के लिए पहुंचे श्रद्धालु।

प्रकाश गुरु पर्व के अवसर पर श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालु। 

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश गुरु पर्व के अवसर पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में सजाए गए जलौ।

प्रकाश गुरु पर्व पर गतका करते हुए सिख।

श्री हरिमंदिर साहिब नतमस्तक होने पहुंचे पूर्व मंत्री व संगरूर से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर।

प्रकाश गुरु पर्व के अवसर पर कड़ाके के ठंड के बीच श्री हरिमंदिर साहिब में परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु।

यह भी पढ़ें- Shri Guru Granth Sahib: प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब में नगर कीर्तन का भव्य आयोजन, देखें सुंदर Photos

श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के लिए श्रद्धालुओं की लगी लंबी लाइन।

गोल्डन टेंपल में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश गुरु पर्व के अवसर नतमस्तक होने के लिए श्रद्धालुओं में गजब का जोश दिख रहा है। 

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश गुरु पर्व के अवसर पर सेवा करते श्रद्धालु। 

सीएम मान ने गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब में टेका माथा

गुरु गोबिंद जी के प्रकाश पर्व पर रूपनगर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब में माथा टेकने पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान।

गुरु गोबिंद जी के प्रकाश पर्व पर रूपनगर के श्री भट्ठा साहिब में माथा टेकने पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ उनकी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर मान भी मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें- Punjab News: 'कोई सेवक कुछ कहता है तो उसका कहना मानें', श्री हरिमंदिर साहिब में फोटो-वीडियोग्राफी को लेकर हुई बैठक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।