अमृतसर: मासूम से मारपीट कर करवाई बाल मजदूरी, वीडियो वायरल होने पर बाल कल्याण समिति ने लिया सख्त संज्ञान
अमृतसर में बच्चों से जबरन बाल मजदूरी करवाने और पिटाई का वीडियो वायरल होने पर बाल कल्याण समिति ने संज्ञान ...और पढ़ें

वायरल सीसीटीवी में बच्चे को पीटता दिखा व्यक्ति।
HighLights
अमृतसर में बच्चे से मारपीट कर बाल मजदूरी का वीडियो वायरल।
बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई ने लिया संज्ञान।
आरोपितों पर बाल श्रम अधिनियम के तहत होगी कड़ी कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें और खिलौने होने चाहिए, उस उम्र में कुछ लोग उनकी मजबूरी को कमाई का जरिया बना रहे हैं। जरूरतमंद बच्चों को लाना, उन्हें काम पर लगाना और विरोध करने पर मारपीट करना। अमृतसर के गुरु बाजार से सामने आए एक वीडियो ने बाल शोषण की इस दर्दनाक तस्वीर को उजागर किया है।
इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित इस वीडियो में एक बच्चे को पीटते हुए उससे जबरन बाल श्रम करवाने का आरोप लगाया गया है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि दो लोग इस पूरे काम में शामिल हैं। इनमें से एक जरूरतमंद बच्चों को तलाशकर लाता है, जबकि दूसरा गुरु बाजार में उनसे मजदूरी करवाता है।
यह भी पढ़ें- पठानकोट में हथियारों के दम पर XUV लूटी, आतंकी कनेक्शन की आशंका से हाई अलर्ट
बाल कल्याण समिति ने लिया संज्ञान
वीडियो सामने आने के बाद बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई ने मामले को गंभीरता से लिया है। बाल कल्याण समिति के प्रीजाइडिंग मेंबर एडवोकेट एमके शर्मा ने थाना ई-डिवीजन के पुलिस को घटना से अवगत करवाते हुए आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा है।
यह भी पढ़ें- गुरदासपुर में पंजाब पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, गोली लगने की आशंका
कम उम्र में मजदूरी करवाना प्रतिबंधित
एडवोकेट एमके शर्मा ने कहा कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से किसी भी मजदूरी काम करवाना प्रतिबंधित है। बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। बाल श्रम अधिनियम, 1986 की धारा 14 और किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 79 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इसके तहत पांच साल तक कठोर कारावास और एक लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। यह गैर-जमानती अपराध भी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।