विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भीषण सड़क हादसे में कार ने बाइक सवारों को कुचला, दो भाईयों की मौत

By Ankit KumarEdited By:
Published: Sun, 08 Oct 2017 02:18 PM (IST)

घर से सामान खरीदने निकले दो भाईयों की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भीषण सड़क हादसे में कार ने बाइक सवारों को कुचला, दो भाईयों की मौत
भीषण सड़क हादसे में कार ने बाइक सवारों को कुचला, दो भाईयों की मौत

जेएनएन, अमृतसर। शहर के स्थानीय टेलर रोड पर रात को एक भीषण हादसे में दो भाईयों की मौत हो गई। परिजनों ने हादसे के बाद पुलिस और कार्रवाई पर सवाल उठाए व गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के मुताबिक बिशप हाउस टेलर रोड में रहने वाले हनी पुत्र विजय और सेरिष पुत्र विल्सन घर का सामन लेने के लिए एक्टिवा पर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी ने एक्टिवा सवार दोनों युवकों को कुचल दिया।

लोगों से पूछताछ करती पुलिस।

हादसे के बाद हनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सेरीश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की उम्र 16  से 18 वर्ष बताई गई है। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस हादसे में शामिल कार सवार लोगों को को पकड़ने के बाद ही छोड़ दिया और मामले में लापरवाही से काम किया। 

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर सलारिया के टिकट कटने की झूठी खबर पर केस दर्ज