Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'बहुत बड़ा षडयंत्र, पूरे देश को...', आंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले में अमृतसर पहुंचा BJP प्रतिनिधिमंडल; AAP पर हमला

    Updated: Sun, 02 Feb 2025 04:24 PM (IST)

    अमृतसर में गणतंत्र दिवस पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने के प्रयास की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी में शामिल सदस्य अमृतसर आए हैं और घटना की जांच में जुट गए हैं। कमेटी द्वारा जांच रिपोर्ट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपी जाएगी।

    Hero Image
    भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित मामले की जांच को लेकर BJP ने गठित की 6 सदस्यीय कमेटी।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर में गणतंत्र दिवस पर टाउन हॉल पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने के प्रयास की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी बनाई है। यह कमेटी घटना की जांच करने आज अमृतसर पहुंची है। कमेटी द्वारा जांच रिपोर्ट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपी जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कमेटी में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद व पूर्व डीजीपी, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान, उत्तर प्रदेश के मंत्री असीम अरुण और अंबाला से भाजपा महिला नेता बंतो कटारिया को शामिल किया गया है।

    कमेटी में शामिल सदस्य अमृतसर आएंगे और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर हथौड़ा मारने की घटना की जांच कर रहे हैं।

    नशे में चूर रहते हैं सीएम भगवंत मान- बीजेपी

    लाल सिंह आर्य ने कहा कि इस घटना से मन विचलित हुआ है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसे कोई स्वीकार नहीं कर सकता। गणतंत्र दिवस पर हुई घटना शर्मसार है। इस चौक पर बाबा साहेब का अपमान किया गया है। 26 तारीख की घटना के बाद इतने दिन बीत जाने के बाद भाजपा ने आंदोलन किया।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान हमेशा नशे में चूर रहे हैं। वह यहां आकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने तक नहीं आए। उन्हें दिल्ली चुनाव प्रचार छोड़कर यहां आना चाहिए था। उन्होंने तो एक शब्द भी माफी का नहीं माना। राहुल गांधी को भी फुर्सत नहीं मिली कि बाबा साहेब के चरणों में आकर नतमस्तक होकर इस घटना की निंदा करते।

    ऐसा लगता है कि इनके लिए बाबा साहेब व संविधान मायने नहीं रखते। चुनाव मायने रखता है। बाबा साहेब के संविधान को हर धर्म मानता है। यह हमारा सुरक्षा कवच है। हमारी आस्था का केंद्र है।

    'यह देशद्रोह का मामला'

    इसे जलाने का जो प्रयास करेगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो अपराधी है वह कुछ दिन पहले दुबई से आया है। इसका अर्थ यह है कि कहीं न कहीं इसमें बड़ा षडयंत्र है। बाबा साहेब के माध्यम से पूरे देश को अपमानित करने का षड्यंत्र है।

    किसी भी राजनीतिक दल ने प्रतिनिधिमंडल भेजने का सोचा नहीं। चुनाव होते हुए भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छह सदस्यीय कमेटी को यहां भेजा। यह देशद्रोह का मामला है।

    यह भी पढ़ें- Budget 2025: 'किसानों से विश्वासघात, पंजाब पर नहीं ध्यान'; बजट पर क्या बोले सुखबीर बादल-बाजवा समेत ये दिग्गज नेता