विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

VIP दिखने की चाहत ने पहुंचाया हवालात, तरनतारन में सुरक्षा पाने के लिए अपने ही घर पर चलवाई गोलियां

Published: Sun, 04 Oct 2026 03:01 PM (IST)

भिखीविंड में सुरक्षा लेने के लिए मनजीत सिंह ने दोस्त से घर पर गोलियां चलवाईं। पुलिस जांच में साजिश सामने आने पर दोनों गिरफ्तार हुए। मामले में रिवाल्वर बरामद हुई।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक इमेज है।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक इमेज है।

HighLights

  1. वीआईपी दिखने की चाहत में घर पर गोलियां चलवाईं।

  2. तरनतारन पुलिस ने मनजीत सिंह और दोस्त को किया गिरफ्तार।

  3. सुरक्षा पाने की साजिश में लाइसेंसी रिवाल्वर का इस्तेमाल।

संवाद सूत्र, भिखीविंड। VIP दिखने की चाहत में सुरक्षा लेने के लिए अपने ही घर पर दोस्त से गोलियां चलवाने का मामला सामने आया है। तरनतारन पुलिस ने जांच के बाद भिखीविंड निवासी मनजीत सिंह और उसके दोस्त सुरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गोली चलाने में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवाल्वर को भी कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, दो अक्तूबर को भिखीविंड निवासी मनजीत सिंह के घर पर गोलियां चली थीं। घटना की सूचना मिलने के बाद सब इंस्पेक्टर परविंदर सिंह भुल्लर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को घटनाक्रम को लेकर संदेह हुआ।

जिसके बाद पुलिस ने मामले की बारीकी से पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान मौके से गोली का एक खाली खोल बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से मिले खोल का मिलान गोली चलाने में इस्तेमाल किए गए रिवाल्वर से किया। जांच में सामने आया कि गोलियां लाइसेंसी रिवाल्वर से ही चलाई गई थीं।

यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले परगट सिंह ने अंबिका सोनी से मुलाकात कर की अहम मुद्दों पर चर्चा

जांच में सामने आई साजिश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच आगे बढ़ने पर सामने आया कि मनजीत सिंह ने कथित तौर पर सुरक्षा हासिल करने के उद्देश्य से अपने दोस्त सुरिंदर सिंह के साथ मिलकर घर पर गोली चलाने की योजना बनाई थी। दोनों ने इस घटना को अंजाम देने के लिए लाइसेंसी रिवाल्वर का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने रिवाल्वर और मौके से बरामद खाली खोल को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के पीछे सुरक्षा लेने के अलावा कोई अन्य कारण तो नहीं था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली पहुंचे पंजाब कांग्रेस के नए 'सरदार', नई पारी से पहले परगट सिंह ने मनमोहन सिंह की पत्नी से लिया आशीर्वाद

एसएसपी के आदेश पर दोनों गिरफ्तार

डीएसपी ने बताया कि मनजीत सिंह, भिखीविंड निवासी भजन सिंह का बेटा है, जबकि सुरिंदर सिंह सुजान सिंह का बेटा है और पहुविंड का रहने वाला है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर परविंदर सिंह भुल्लर की ओर से की गई।

एसएसपी सुरेंद्र लांबा के आदेश पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में लेकर उसके लाइसेंस और हथियार के इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- मैड संधू मर्डर केस में बड़ा खुलासा: निहंग समूह से था विवाद; पुलिस ने खंगाले 27 CCTV, मिला बड़ा सुराग