मैड संधू मर्डर केस में बड़ा खुलासा: निहंग समूह से था विवाद; पुलिस ने खंगाले 27 CCTV, मिला बड़ा सुराग
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली है। ...और पढ़ें
-1791094832348_m.webp)
पुलिस ने 27 सीसीटीवी खंगाले और आरोपितों का सुराग मिला।
HighLights
अमृतसर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या
गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पोस्ट से हत्या की जिम्मेदारी ली
पुलिस 27 सीसीटीवी खंगाल रही, निहंग समूह से विवाद की भी जांच
जागरण संवाददाता, अमृतसर। शनिवार को अमृतसर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद से पूरे शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
बीती रात 27 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं, आशंका है कि आरोपित अमृतसर के देहात क्षेत्र कंबो इलाके में छिपे बैठे है। पुलिस द्वारा मृतक के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे है।
जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपित
मैड संधू के हत्यारों की खोजबीन तेजी से हो रही है। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर गिल ने बताया कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस हर पहलू से इस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने शुरुआती जांच-पड़ताल में आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है और अब आरोपितों की तलाश के लिए अगला कदम बढ़ा दिया है।
गोल्डी ढ़िल्लों ने ली हत्या की जिम्मेदारी
खबर है कि मैड संधू की हत्या की जिम्मेदारी विदेश बैठे पटियाला के गैंग्स्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली है। ऐसा कहा जा रहा है कि मैड संधू को काफी समय से जान से मारने की धमकियां आ रही थीं।
वायरल पोस्ट से हुआ खुलासा
वायरल पोस्ट में इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और जगतार तरनतारन ने ली है। गैंगस्टरों ने लिखा कि संधू नई जेनरेशन को खराब कर रहा था और जो भी इसका फेवर कर रहा है वह भी अपनी तैयारी कर रखें। जो भी इन्हें स्कूलों में चीफ गेस्ट बुला रहे हैं, उनको यह लास्ट वॉर्निंग है। इस तरह की हरकतें करने वाले पंजाब से बाहर रहें।
इंफ्लूएंसर के शव का होगा पोस्टमार्टम
इंफ्लुएंसर मैड संधू पर बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। अस्पताल ले जाते वक्त ही उनकी मौत हो गई। अब उनके शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और फिर परिवार वालों को सौंपा जाएगा।
निहंग समुह ने संधू की सोशल मीडिया सामग्री पर आपत्ती जताई थी
रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में संधू को निहंग समुह की ओर से भी उसकी ऑनलाइन वीडियो, पहनावे और पुराने वीडियो को लेकर धमकी मिल रही थी। ऐसा कहा जा रहा था कि उसकी वीडियो और पहनावे से पंजाब की संस्कृति और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि पुलिस ने उस विवाद को हत्या से नहीं जोड़ा है।
गिल ने कहा कि पुलिस हत्या के हर पहलू की जांच कर रही है और जल्द से जल्द हत्या की सही वजह पता चल जाएगी।
यह भी पढ़ें- 'गलत काम करने के लिए भेजा, मना किया तो मारा', ओमान से लौटीं पंजाबी लड़कियों की आपबीती, अभी भी 130 फंसी होने का दावा
