Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुखबीर बादल से पहले भी कई राजनीतिक नेताओं पर हो चुके हैं हमले, 8 साल में 5 की मौत, पंजाब में गरम पंथी फिर सक्रिय

    Updated: Thu, 05 Dec 2024 10:03 AM (IST)

    पंजाब में एक बार फिर से नेताओं की टारगेट किलिंग का खतरा मंडराने लगा है। पिछले कुछ वर्षों में कई हिंदू नेताओं की हत्याएं हो चुकी हैं। इनमें से अधिकांश मामलों की जांच केंद्रीय जांच एजेंसियां कर रही हैं लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। माना जा रहा है कि इन हमलों के पीछे पाकिस्तान से रची जा रही साजिश है।

    Hero Image
    पंजाब में पहले भी कई राजनीतिक नेताओं पर हो चुके हैं हमले।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में एक बार फिर से नेताओं की टारगेट किलिंग का खतरा मंडराने लगा है। नेताओं को मारने की साजिश पाकिस्तान से साजिश रची जा रही है। पिछले तीन साल से हो रही घटनाओं ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से लेकर राज्य की काउंटर इंटेलिजेंस टीम के माथे पर बल डाल रखे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच साल पहले भी पंजाब में टारगेट किलिंग में कई हिंदू नेताओं को जान से हाथ धोना पड़ा था, जिसमें प्रदेश के आरएसएस के सह संचालक बिग्रेडियर जगदीश गगनेजा भी शामिल थे। अमृतसर में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले से साफ हो गया है कि पंजाब में गरम पंथी फिर से सक्रिय हो रहे हैं।

    पंजाब में पिछले चार साल में जितनी भी घटनाएं हुई है उनमें से ज्यादातर मामलों की जांच केंद्रीय जांच एजेंसियों की ओर से की जा रही है। इन सभी मामलों के मुख्य आरोपित अभी तक सुरक्षा एजेंसी के हाथ नहीं लगे हैं क्योंकि हमला करवाने वाले अधिकतर विदेश से अपने गुर्गों को माध्यम से अंजाम दे रहे हैं। 

    बता दें कि पूर्व डिप्टी सीएम धार्मिक सजा काट रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने उनपर फायरिंग कर दी। जिससे वे  बाल-बाल बच गए।  

    कब और किस पर हुआ हमला

    • 4 अप्रैल 2016 को प्रमुख नामधारी संप्रदाय से माता चांद कौर (88) की लुधियाना के निकट भैनी साहिब में पंथ मुख्यालय के बाहर हत्या कर दी गई थी। सीबीआइ ने जांच की है लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
    • 14 जनवरी 2017 को लुधियाना दुर्गा माता मंदिर के बाहर हिन्दू तख्त के नेता अमित शर्मा की गोली मारकर हत्या।
    • 17 अक्टूबर 2017 को लुधियाना में ही आरएसएस वर्कर रविंदर गोसांई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
    • 4 नवंबर 2022 को अमृतसर में शिवसेना(टकसाली)के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सूरी की गोली मार हत्या।
    • 5 जून 2023 को जालंधर कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह पर नशे में धुत युवकों ने हमला कर दिया था।
    • 11 जुलाई 2024 को लुधियाना में शिवसेना पंजाब के नेता संदीप थापर पर हमला किया गया था।
    • 13 अप्रैल 2024 को विकास प्रभाकर (विश्व हिंदू परिषद के नंगल नगर प्रमुख) पर हमला हुआ था और गोली लगाने से उनकी मौत हो गई थी।

    यह भी पढ़ें- Explainer: तनखैया करार, श्री अकाल तख्त का फैसला और अब जानलेवा हमला... सुखबीर सिंह बादल की सजा से जुड़ी पूरी कहानी