Punjab News: अमृतसर में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, विदेशी पिस्तौल के साथ दो गिरफ्तार
अमृतसर में थाना घरिंडा पुलिस ने विदेशी हथियार तस्करी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुई हैं और मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान अजय सिंह और अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। वे पाकिस्तानी तस्करों के साथ मिलकर ड्रोन से हथियार मंगवाते थे।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। थाना घरिंडा की पुलिस ने विदेशी हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को शनिवार की रात गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से दो पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद कर केस दर्ज कर लिया गया है।
एसएसपी मनिंदर सिंह ने पकड़े गए आरोपितों की पहचान अटारी स्थित निक्का अड्डा निवासी अजय सिंह और नवीं आबादी निवासी अर्शदीप सिंह के रूप में बताई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपितों के पाकिस्तानी तस्करों के साथ रिश्ते हैं और वह पाक तस्करों के साथ मिलकर ड्रोन के मार्फत हथियारों की खेप मंगवा कर सप्लाई कर रहे हैं।
इसी आधार पर पुलिस ने अटारी में नाकाबंदी कर दी। आटो में सवार दोनों को आते देख रुकने का इशारा किया गया। आटो रिक्शा रुकते ही पुलिस ने तलाशी ली तो आरोपितों के कब्जे से दो विदेशी ग्लाक पिस्तौल बरामद किए गए। जांच में सामने आया है कि अर्शदीप सिंह आटो रिक्शा चलाने का भी काम करता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।