विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉर्डर एरिया के उद्योगों को मिलेगी नई संजीवनी, MSME मंत्रालय तैयार करेगा पैकेज, जल्द होगा समस्याओं का अध्ययन

Published: Wed, 18 Nov 2026 04:42 PM (GMT+05:30)

केंद्रीय एमएसएमई राज्य मंत्री ने अमृतसर के छोटे उद्योगों की समस्याओं के अध्ययन और विशेष पुनरुद्धार पैकेज तैयार करने का ...और पढ़ें

पूर्व IAS डॉ. जगमोहन राजू।

पूर्व IAS डॉ. जगमोहन राजू।

HighLights

  1. अमृतसर के छोटे उद्योगों के लिए केंद्र सरकार लाएगी विशेष पैकेज।

  2. आधुनिक तकनीक से जोड़कर आर्थिक संकट से उबारने का लक्ष्य।

  3. एमएसएमई मंत्री शोभा करंदलाजे ने अध्ययन का आश्वासन दिया।

रोहित कुमार, चंडीगढ़। अमृतसर के पारंपरिक छोटे उद्योगों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और उन्हें आर्थिक संकट से उबारने के लिए केंद्र सरकार विशेष पुनरुद्धार पैकेज तैयार करेगी। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने अमृतसर के छोटे उद्योगों की समस्याओं का अध्ययन करवाने और उसके आधार पर विशेष पैकेज तैयार करने का भरोसा दिया है।

उन्होंने स्वयं अमृतसर पहुंचकर उद्यमियों से मुलाकात करने का भी आश्वासन दिया है। अमृतसर पूर्वी के भाजपा हलका प्रभारी एवं पंजाब भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य डाॅ. जगमोहन सिंह राजू (सेवानिवृत्त आईएएस) ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर यह मुद्दा उठाया। उन्होंने अमृतसर के पारंपरिक छोटे उद्योगों के आधुनिकीकरण और उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की।

यह भी पढ़ें- पंजाब भाजपा इंडस्ट्री सेल का विस्तार, लुधियाना के अर्जुन होरा बने सह-संयोजक, 12 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बॉर्डर एरिया जिलों की समस्याएं

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को दिए ज्ञापन में कहा कि अमृतसर सीमावर्ती जिला होने के कारण भी विशेष औद्योगिक सहायता का हकदार है। सीमापार व्यापार पर प्रतिबंध और क्षेत्र की आर्थिक चुनौतियों का असर यहां के उद्योगों पर पड़ता है।

डाॅ. राजू ने मांग की कि विकास आयुक्त (एमएसएमई) कार्यालय का वरिष्ठ अधिकारी अमृतसर आकर उद्यमियों और औद्योगिक संगठनों से बातचीत करे और उनकी जरूरतों का आकलन कर ठोस कार्ययोजना तैयार करे। इसके साथ ही आधुनिक मशीनरी, तकनीकी उन्नयन, साझा औद्योगिक सुविधाओं, ऋण और नए बाजारों तक पहुंच के लिए केंद्रीय योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग भी रखी।

यह भी पढ़ें- 'विदेशी टूल बनकर अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी', जालंधर संकल्प यात्रा में पहुंचे नितिन नवीन विपक्ष पर बरसे

रोजगार और औद्योगिक विकास पर जोर

राजू के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने उद्योगों की समस्याओं का अध्ययन करवाकर विशेष पुनरुद्धार पैकेज तैयार करने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि छोटे कारखाने केवल कारोबार नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की आजीविका का आधार हैं। इन्हें आधुनिक तकनीक और वित्तीय सहायता देकर मजबूत करना जरूरी है, ताकि रोजगार के अवसर बढ़ें और अमृतसर का औद्योगिक विकास हो सके।

यह भी पढ़ें- पटियाला नगर निगम चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की 21 उम्मीदवारों की नई सूची, जानें किसे मिला मौका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।