विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमृतसर में हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई 7 पिस्तौल भी बरामद

Published: Thu, 07 Aug 2025 11:40 PM (IST)

अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे सात आधुनिक ...और पढ़ें

अमृतसर में ड्रोन से आई सात पिस्तौल के साथ चार आरोपित गिरफ्तार। फाइल फोटो
अमृतसर में ड्रोन से आई सात पिस्तौल के साथ चार आरोपित गिरफ्तार। फाइल फोटो

संवाद सहयोगी, अमृतसर। पुलिस ने सीमा पार से हो रही हथियार तस्करी में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से सात आधुनिक पिस्तौल बरामद की है। आरोपितों की पहचान अमृतसर के गांव दाओके निवासी आकाशदीप सिंह (20), गांव बाघा कलां निवासी रमनप्रीत सिंह (23), देबी वाला बाजार निवासी सरबजीत सिंह (25) तथा फिरोजपुर के गांव सुर सिंह निवासी प्रताप सिंह (25) के रूप में हुई है।

बरामद पिस्तौलों में दो 9 एमएम पीएक्स 5, दो 9 एमएम ग्लाक और तीन प्वाइंट 30 बोर पिस्तौल शामिल हैं।पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने वीरवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपित पाकिस्तान के तस्करों के संपर्क में थे और भारत-पाक सीमा के नजदीक ड्रोन से भेजे अवैध हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे।

आरोपित यह हथियार प्रदेश में गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पहले थाना छेहरटा के तहत आते क्षेत्र से आकाश और रमन को गिरफ्तार करके चार पिस्तौल बरामद की थी।इसके बाद इनकी निशानदेही पर प्रताप सिंह और सरबजीत सिंह को भी उसी क्षेत्र से गिरफ्तार करके तीन और पिस्तौल बरामद किए गए।

आकाश अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक रहता है और वह रमन के साथ मिलकर सीमा पार से हथियारों की खेप प्राप्त करता था, जबकि सरबजीत और प्रताप हथियार सप्लाई का काम करते थे। इस संबंध में दो अगस्त को पुलिस स्टेशन छेहरटा में केस दर्ज किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।