विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में एक्टिवा हटाने के विवाद में हुई फायरिंग, घर के बाहर युवक को मारी 6 गोलियां; अधिक खून बहने से हुई मौत

Published: Sat, 24 Oct 2026 12:52 PM (IST)

अमृतसर में एक्टिवा हटाने के मामूली विवाद पर पड़ोसी युवकों ने 27 वर्षीय अमित की गोली मारकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

घटनास्थल पर एकत्रित लोग और मृतक युवक की फाइल फोटो।

घटनास्थल पर एकत्रित लोग और मृतक युवक की फाइल फोटो।

HighLights

  1. अमृतसर में एक्टिवा हटाने के विवाद में युवक की हत्या।

  2. हमलावरों ने युवक को घर के बाहर 6 गोलियां मारीं।

  3. घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। एक्टिवा साइड करने के विवाद में युवक की उसके घर के बाहर ही गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक पर 6 गोलियां चलाईं। जिनमें से 2 उसके सिर, एक कमर और एक टांग पर लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घर के बाहर खड़ी की थी एक्टिवा, उसे हटाने गया मृतक युवक अमित (27) के परिजनों ने बताया कि मामला शुक्रवार देर रात का है।

अमित ने अपनी एक्टिवा घर के बाहर गली में खड़ी कर रखी थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग आए और कहा कि उन्हें गाड़ी निकालनी है, वहां से अपनी एक्टिवा हटा लो। अमित ने उन्हें कहा कि वह अभी एक्टिवा हटा लेता है। इसके बाद वह उसे हटाने चला गया।

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा हत्याकांड मामले में CBI ने मानसा के मेडिकल स्टोर पर की छापेमारी, ड्रग्स तस्करी के एंगल से जांच जारी

गोलियों की आवाज सुन सभी भागे बाहर

परिवार ने बताया कि उन्हें घर के अंदर गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद सभी बाहर की तरफ दौड़े। बाहर देखा तो अमित को गोलियां लगीं थी और वह गंभीर घायल हालत में तड़प रहा था। उन्हें नहीं पता कि दूसरे पक्ष के लोगों ने गोलियां क्यों चलाईं। जिसके बाद वे अमित को अस्पताल ले गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा के परिवार ने रखी नई मांग, एसएसपी का तबादला करने को कहा, पिता बोले- बैठकों में हो रहा है अपमान

आरोपी उसी मोहल्ले के रहने वाले

मरने वाला और आरोपी एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। परिवार के मुताबिक आरोपियों में 3 सगे भाई भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- ED का बड़ा खुलासा: GMADA में 7 साल तक पुराने रेट पर बांटे प्लॉट, सरकारी खजाने को 400 करोड़ रुपये की चपत