Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Chunav: 'हैलो सर! बूथ नंबर 134 से बोल रहा हूं EVM काम नहीं कर रहा', इन जगहों पर देरी से शुरू हुई वोटिंग

    Updated: Wed, 20 Nov 2024 11:29 AM (IST)

    Jharkhand Vidhan Sabha Election 2024 झारखंड में आज यानी बुधवार को दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। वहीं मतदान के बीच सुबह से ही कई जगहों पर ईवीएम खराब होने की शिकायतें आ रही हैं। इसी वजह से कई बूथों पर देरी से वोटिंग शुरू हुई। आइए आपको बताएंगे कि आखिर किन-किन बूथों पर ईवीएम में खराबी आई है।

    Hero Image
    कई जगह से आ रही ईवीएम खराब होने की आ रही हैं शिकायत। जागरण फोटो

    जागरण संवाददाता, धनबाद। Jharkhand Chunav Phase 2 Voting झारखंड में आज दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। वहीं, वोटिंग के बीच कई बूथों पर ईवीएम खराब होने की शिकायतें मिल रही हैं। 

    बूथ संख्या 134 और 137 पर खराब हुई मशीन

    हैलो सर, मैं बूथ संख्या 134 और 137 से बोल रहा हूं। ईवीएम मशीन काम नहीं कर रहा है। ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत आते ही डीसी कार्यालय में बनाया गया। वहीं, ईवीएम खराब होने की सूचना पर कंट्रोल रूम के अधिकारी और कर्मचारी हरकत में आए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी तकनीकी टीम को दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईवीएम मशीनें ठीक करने में लगी तकनीकी टीम

    इसके बाद तकनीकी टीम के अधिकारी संबंधित पोलिंग बूथ के कर्मचारियों से संपर्क करके मशीन को ठीक कर रहे हैं। इसके साथ ही बूथ नंबर 98, बूथ नंबर 111, बूथ नंबर 36, 35, बूथ नंबर 334, बूथ नंबर 65 में भी गड़बड़ी आ चुकी है। लगातार कंट्रोल रूम के पदाधिकारी मशीन को ठीक करने में लगे हैं। इन बूथों पर कहीं पर 10 मिनट तो कहीं 15 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ है।

    कई जगह पर भेजी जा रही रिजर्व मशीन

    शिकायत मिलने पर कई जगहों पर रिजर्व ईवीएम मशीन भी भेजी जा रही हैं। वहीं, कई जगहों पर प्रशिक्षण के बावजूद कर्मचारी ईवीएम मशीन को सही से नहीं चला पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में कंट्रोल रूम दोनों मामलों को सुलझाने में लगा हुआ है।

    सुबह 5:00 बजे किया गया मॉक ड्रिल

    सभी बूथ में सुबह 5:00 बजे से ही मॉक ड्रिल किया गया। इसमें विभिन्न पार्टी के एजेंट और मतदान कर्मियों ने सामूहिक रूप से वोटिंग करके मॉक ड्रिल किया। इसके बाद राजनीतिक दलों के एजेंट के सामने मशीन को सील किया गया और मतदान शुरू किया गया।

    तीन जगहों पर कंट्रोल रूम स्थापित

    डीसी कार्यालय में तीन जगह पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। धनबाद और झरिया के लिए अलग, निरसा और टुंडी के लिए अलग, बाघमारा और सिंदरी के लिए अलग कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कंट्रोल रूम में लगभग 70 महिला कर्मचारियों को लगाया गया है। कंट्रोल रूम में सेवा देने के लिए रात में ही कर्मचारी यहां पहुंच गए थे।

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Chunav Phase 2 Voting Live: चुनाव के बीच भड़की झामुमो, केंद्र पर आदिवासी वोटरों को धमकाने का लगाया आरोप

    बताया गया कि सुबह से कई बूथों की समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। जहां भी ईवीएम खराब होने की शिकायत मिल रही, वहां तकनीकी टीम तुरंत संपर्क करके मशीनों को ठीक कर रही है।

    यह भी पढ़ें- Kundarki By Election: यूपी की कुंदरकी विधानसभा सीट पर बवाल, पुलिस से भिड़े सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान

    comedy show banner
    comedy show banner