Move to Jagran APP

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज बोले- प्रियंका गांधी से तो प्रियंका चोपड़ा ज्यादा पॉपुलर

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने कहा है कि प्रियंका गांधी से तो ज्‍यादा फिल्‍म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लोकप्रिय है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 09:46 AM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 09:00 PM (IST)
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज बोले- प्रियंका गांधी से तो प्रियंका चोपड़ा ज्यादा पॉपुलर
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज बोले- प्रियंका गांधी से तो प्रियंका चोपड़ा ज्यादा पॉपुलर

अंबाला, जेएनएन। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने फिर विवादित बयान दिया है। विज अक्‍सर विवादित बयान देते रहते हैं और गांधी परिवार पर निशाना साधते रहते हैं। वह कांग्रेस की कार्यकारी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर कई बार जुबानी हमले कर चुके हैं, लेकिन अब उन्‍होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में विवाद‍ित बोल कहे हैं। उन्‍होंने कहा कि प्रियंका गांधी से ज्यादा पॉपुलर तो प्रियंका चोपड़ा हैं।

loksabha election banner

उन्होंने जहां कांग्रेस के राष्‍ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला पर भी विवादित टिप्‍पणी की। विज ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से उनके कार्यकाल में अर्थव्यवस्था पर भी सवाल किए। उन्होंने यहां कहा कि दिल्ली में कांग्रेस रैली में प्रियंका गांधी के नारे की जगह प्रियंका चोपड़ा के नारे लगाए गए। इससे तो यही लगता है कि प्रियंका चोपड़ा तो कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी से ज्यादा पॉपुलर हैं।

अनिल विज ने कांग्रेस के राष्‍ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला पर भी जमकर टिप्‍पणियां कीं और उनको बुद्धिहीन तक करार दिया। विज ने रणदीप सुरजेवाला के जीडीपी दर गिरने और भाजपा की समझ में इसका मतलब गोडसे डिवाइसिव पॉलिटिक्स के ट्वीट पर पलटवार किया। अनिल विज ने कहा कि सुरजेवाला तो बुद्धि विहीन हो गए हैं। अब इन बातों का राजनीति से क्या लेना-देना। विज ने कहा कि अब कांग्रेस दुष्प्रचार का अभियान चला रही है और लोगों को भड़काना और उकसाना चाहती है।

विज ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर भी निशाना साधा। विज ने डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा देश की गिरती अर्थव्यवस्था पर चिंता जताने पर भी पलटवार किया और उनसे सवाल पूछे। विज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अपने कार्यकाल को भी देखना चाहिए। उनके कार्यकाल में तो अर्थव्यवस्था काफी गिर गई थी।

विज ने पूछा कि मनमोहन बताएं कि उनके कार्यकाल में अर्थव्यवस्था की हालत क्या थी। फरीदाबाद में कश्मीरी ट्रक ड्राइवर को पाकिस्तानी नागरिक बताकर उसकी निर्मम पिटाई मामले में गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि इसकी जांच करवाएंगे और दोषियों के खिलाफ कार्र्वाई करेंगे।

यह भी पढ़ें: बाल-बाल बच गया इनेलो, चुनाव आयोग के संशोधित नियमों से बच गई मान्‍यता

बता दें कि अनिल विज गांधी परिवार पर अक्‍सर टिप्‍पणियां करते रहते हैं। उनके निशाने पर कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी खूब रहे हैं। वह राहुल गांधी पर व्‍यक्तिगत टिप्‍पणी करने से भी बाज नहीं आए हैं। एक बार तो उन्‍होंने यह कह दिया था कि 'नानी के घर जाकर भी राहुल गांधी को अक्‍ल नहीं मिली।' अनिल विज के निशाने पर हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी रहे हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: किसान का कमाल : 100 रुपये का एक अमरूद, स्‍वाद है निराला, बिक रहा हाथों-हाथ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.