Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कितने पढ़े-लिखे हैं PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले Shyam Rangeela? जानें कॉमेडियन की जिंदगी से जुड़े 6 दिलचस्प किस्से

    Updated: Thu, 02 May 2024 02:42 PM (IST)

    Shyam Rangeela कॉमेडियन श्याम रंगीला ने एलान किया है कि वो बनारस लोकसभा सीट से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वो निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले हैं। साल 1994 में जन्मे श्याम रंगीला राजस्थान के पीलीबंगा शहर के मानकथेरी गांव से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता जवाहरलाल किसान हैं। वो फिलहाल श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में रहते हैं। उन्होंने आठवीं कक्षा तक मानकथेरी गांव में पढ़ाई की।

    Hero Image
    बनारस लोकसभा सीट से श्याम रंगीला चुनाव लड़ने वाले हैं।(फोटो सोर्स: श्याम रंगीला)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Shyam Rangeela। साल 2014 से बनारस लोकसभा सीट पर नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से इस बार भी (Lok Sabha Election 2024) अजय राय, पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले हैं। इस बार इस लोकसभा सीट पर मुकाबला और रोचक बन चुका है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मशहूर कॉमेडियन श्याम रंगीला ने इस सीट से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। श्याम रंगीला निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसकी जानकारी दी है।

    कौन हैं श्याम रंगीला?

    • साल 1994 में जन्मे श्याम रंगीला राजस्थान के पीलीबंगा शहर के मानकथेरी गांव से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता जवाहरलाल किसान हैं। वो फिलहाल श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में रहते हैं।
    • उन्होंने आठवीं कक्षा तक मानकथेरी गांव में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने सूरतगढ़ से 12वीं पूरी की। साल 2012 से लेकर 2012 तक उन्होंने एनीमेशन कोर्स किया। उनका बचपन से ही सपना था कि वो एक कॉमेडियन बनें।
    • साल 2017 में द ग्रेट लाफ्टर चैलेंज के मंच पर श्याम रंगीला ने पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की मिमिक्री की। इसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वो रातों-रात काफी लोकप्रिय हो गए। इसके बाद वो लगातार पीएम मोदी की नकल करते हुए दिखाई देने लगे। वो फिलहाल अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं।

    राजनीति में श्याम की एंट्री

    • साल 2022 में उन्होंने राजस्थान में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।
    • श्याम रंगीला ने आरोप लगाया है कि उन्हें पीएम मोदी की मिमिक्री करने की वजह से टीवी शो से बाहर कर दिया।
    • श्याम रंगीला ने दावा किया कि उन्होंने साल 2014 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी का समर्थन किया था।

    यह भी पढ़ें: पांचवें चरण के लिए अब तक 105 नामांकन, छठवें चरण के लिए 23 और उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया

    comedy show banner
    comedy show banner