Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे, सेना या वक्फ... देश में किसके पास सबसे ज्यादा संपत्ति? रिजिजू ने संसद में बताया

    Updated: Wed, 02 Apr 2025 03:06 PM (IST)

    Waqf Amendment Bill वक्फ संशोधन विधेयक पर लोकसभा में बहस जारी है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विधेयक को दोपहर करीब 12 बजे पेश किया। कांग्रेस सांसद ...और पढ़ें

    Hero Image
    लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (फोटो- संसद टीवी)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वक्फ संशोधन विधेयक बुधवार को लोकसभा में पेश कर दिया है। विधेयक पर अभी बहस चल रही है। बिल को लेकर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी दलों के नेता सरकार पर हमला कर रहे हैं। वहीं, बीजेपी नेता भी पलटवार कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी बीच, किरेन रिजिजू ने बिल पर चर्चा करते हुए लोकसभा में अहम जानकारी दी। रिजिजू ने बताया कि भारत में सबसे ज्यादा संपत्ति रेलवे और सेना के पास नहीं है।

    लोगों के बीच धारणा है कि देश में सबसे अधिक संपत्ति रेलवे के पास है। रेलवे के बाद संपत्ति के मामले में दूसरे नंबर पर सेना है और तीसरे नंबर पर वक्फ की संपत्तियां हैं। ये दावा पूरी तरह से गलत है।

    वक्फ के पास सबसे ज्यादा निजी संपत्ति

    रिजिजू ने तर्क देते हुए कहा कि वक्फ के पास सबसे ज्यादा निजी संपत्ति है। रेलवे और सेना की संपत्ति से इसकी तुलना करना ठीक नहीं है। रेलवे और सेना की संपत्ति सार्वजनिक संपत्ति है। इनका उपयोग गरीब मुसलमानों की शिक्षा, चिकित्सा, कौशल विकास और आय सृजन के लिए क्यों नहीं किया गया? अब तक इस दिशा में कोई ठोस प्रगति क्यों नहीं हुई?

    रिजिजू ने सच्चर कमेटी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 2006 में देश में वक्फ संपत्तियां 4.9 लाख थीं, जबकि कमाई 163 करोड़ रुपये था। 2013 में इसमें थोड़ा सुधार हुआ और कमाई केवल 166 करोड़ रुपये हुई। वक्फ संपत्ति बढ़कर 8.72 लाख है। इसका अगर सही तरीके से उपयोग होता तो 12 हजार करोड़ रुपये अधिक कमाई होती।

    ये भी पढ़ें:

    '...तो वक्फ की संपत्ति होता संसद भवन', किरेन रिजिजू ने बताई Waqf Amendment Bill लाने की वजह