विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाबा साहब का संविधान चलेगा, मुगलिया फरमान नहीं'; वक्फ बिल पर अनुराग ठाकुर का विपक्ष को करारा जवाब

Published: Wed, 02 Apr 2025 06:17 PM (IST)

Waqf Bill भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बिल की पैरवी करते हुए कहा कि वक्फ में संशोधन करने का समय ...और पढ़ें

Waqf Bill: अनुराग ठाकुर ने वक्फ बिल को लेकर संसद में चल रहे चर्चा में हिस्सा लिया।(फोटो सोर्स: एएनआई)
Waqf Bill: अनुराग ठाकुर ने वक्फ बिल को लेकर संसद में चल रहे चर्चा में हिस्सा लिया।(फोटो सोर्स: एएनआई)

एएनआई, नई दिल्ली। लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 (Waqf Amendment Bill) पेश हो गया है। बिल पर चर्चा करते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने वक्फ बिल की वकालत करते हुए बताया कि आखिर सरकार की ओर से ये बिल क्यों लाया गया।

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "यह विधेयक नहीं बल्कि उम्मीद (एकीकृत वक्फ प्रबंधन सशक्तिकरण, दक्षता और विकास) है। इस उम्मीद में सशक्तिकरण, दक्षता और विकास है। इसे देखते हुए देश के लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। कैथोलिक बिशप कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया, चर्च ऑफ भारत, केरल काउंसिल ऑफ चर्चेज और केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल, ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच जैसे कई संगठनों ने इसका समर्थन किया है। मैं इन सभी संस्थानों को धन्यवाद देता हूं।

वक्फ भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है: अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा," वक्फ में संशोधन करने का समय आ गया है क्योंकि यह अत्याचार और भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। इसे खत्म करने और संशोधित करने का समय आ गया है। भारत को वक्फ के डर से मुक्ति चाहिए क्योंकि कांग्रेस के शासन में बने वक्फ कानून का मतलब था 'खाता न बही, जो वक्फ कहे वही सही"।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपको तय करना है कि वक्फ के साथ रहना है या बाबा साहब के संविधान के साथ। ये वक्फ बिल इस बात का साफ संदेश है कि यहां बाबा साहब का संविधान चलेगा, मुगलिया फरमान नहीं। ये बिल तुष्टिकरण की राजनीति का अंतिम संस्कार करने वाला है।

ये बिल मुस्लिम विरोधी नहीं: ललन सिंह

बता दें कि एनडीए के सभी सांसदों ने इस बिल की पैरवी की है। जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कहा कि ये बिल मुसलमान विरोधी नहीं है। ऐसा नैरेटिव बनाने की कोशिश की जा रही है। मोदीजी को कोस रहे हैं, उनका चेहरा पसंद नहीं आ रहा है तो मत देखिए उनकी तरफ। 2013 में आपने जो पाप किया था, उसे समाप्त करके पारदर्शिता लाने का काम किया है।

(एएनआई इनपुट से)

यह भी पढ़ें: Waqf Amendment Bill LIVE: '...मुगलिया फरमान नहीं', अनुराग ठाकुर बोले- 'ये बिल तुष्टिकरण की राजनीति का अंतिम संस्कार करने वाला'