Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: राहुल गांधी ने समझाया तपस्या का मतलब, लोकसभा में खूब लगे ठहाके; BJP ने साधा निशाना

    Updated: Sat, 14 Dec 2024 05:34 PM (IST)

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय महाकाव्य महाभारत से एक उदाहरण देते हुए कहा कि एक लड़का (एकलव्य) था जो तपस्या करता था। तपस्या का मतलब शरीर में गर्मी पैदा करना है। राहुल गांधी के इस वाक्य पर सत्ता पक्ष के कई सांसदों ने ठहाका लगाया। सत्ता पक्ष के सांसदों ने कहा कि राहुल गांधी गलत तथ्य संसंद के सामने पेश कर रहे हैं।

    Hero Image
    लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एकलव्य का जिक्र किया।(फोटो सोर्स: जागरण)

    एएनआई, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार (14 दिसंबर) को लोकसभा में संविधान पर बहस के दौरान मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने मनुस्मृति का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा 'मनुस्मृति को संविधान' से ऊपर मानती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी ने संसद में एकलव्य का किया जिक्र

    राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटा था। उसी तरह देश के युवाओं का अंगूठा काटा जा रहा है। जैसे एकलव्य ने तपस्या की थी, वैसी ही हिंदुस्तान का युवा सुबह उठकर अलग-अलग परीक्षा की तैयारी करते हैं। लेकिन, जब आपने अग्निवीर लागू किया, तब आपने उन युवाओं का अंगूठा काटा।

    राहुल गांधी के 'तपस्या' वाले बयान पर मचा हंगामा

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय महाकाव्य महाभारत से एक उदाहरण देते हुए कहा कि द्रोणाचार्य ने गुरु दक्षिणा के रूप में एकलव्य का अंगूठा मांगा था।

    उन्होंने कहा, एक लड़का (एकलव्य) था जो तपस्या करता था, सुबह जल्दी उठकर धनुष और बाण लेकर जाता था। तपस्या का मतलब शरीर में गर्मी पैदा करना है। राहुल गांधी के इस वाक्य पर सत्ता पक्ष के कई सांसदों ने ठहाका लगाया। सत्ता पक्ष के सांसदों ने कहा कि राहुल गांधी गलत तथ्य संसंद के सामने पेश कर रहे हैं।

    राहुल गांधी ने अपने भाषण में किसान आंदोलन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा आपने दिल्ली के बाहर किसानों पर आंसू गैस चलाई है, लाठियां चलाई है। किसान आपसे एमएसपी की मांग करते हैं, लेकिन आप दो उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाते हैं और इस तरह के किसानों का अंगूठा काटने का काम करते हैं। 

    जब संसद में हुआ सावरकर का जिक्र 

    राहुल गांधी ने संविधान पर अपनी बात रखते हुए कहा कि सावरकर ने हमारे संविधान पर सवाल उठाए थे और कहा था कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है। उन्होंने कहा कि सावरकर ने कहा था कि भारत के संविधान की सबसे बुरी बात है कि उसमें कुछ भी भारतीय नहीं है। राहुल ने कहा की सावरकर मनुस्मृति के साथ संविधान को बदलना चाहते थे। उन्होंने कहा कि क्या अब भाजपा सावरकर की बात को सही ठहराएगी।

    यह भी पढ़ें: एकलव्य और द्रोणाचार्य का जिक्र...BJP पर निशाना, संसद में राहुल गांधी ने क्यों कहा- आप भी काट रहे अंगूठा