विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एकलव्य और द्रोणाचार्य का जिक्र...BJP पर निशाना, संसद में राहुल गांधी ने क्यों कहा- आप भी काट रहे अंगूठा

Published: Sat, 14 Dec 2024 02:53 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2024 03:20 PM (IST)

Rahul Gandhi parliament Speech राहुल गांधी ने आज संसद में संविधान पर चर्चा के दौरान अपनी बात रखी। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

Rahul Gandhi parliament Speech राहुल का भाजपा पर हमला।
Rahul Gandhi parliament Speech राहुल का भाजपा पर हमला।

HighLights

  1. राहुल ने वीर सावरकर का नाम लेकर भाजपा पर निशाना साधा।
  2. सरकार अग्निवीर योजना के तहत युवाओं का अंगूठा काट रही हैः राहुल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज संसद में संविधान पर चर्चा के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने महाभारत का जिक्र कर एकलव्य और द्रोणाचार्य का कहानी सुनाई। राहुल ने इसी के साथ हाथरस का भी जिक्र किया और कहा कि भाजपा के राज में बालात्कारी खुले घूम रहे हैं और पीड़ित डर के साए में जी रहे हैं।

एकलव्य और द्रोणाचार्य का जिक्र

  • भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि जैसे एकलव्य का गुरु न बनने की बात कहकर भी द्रोणाचार्य ने उनका हुनर छीनने के लिए गुरुदक्षिणा में अंगूठा कटवा लिया था। वैसे ही भाजपा आज हिंदुस्तान के युवाओं का अंगूठा काट रही है।
  • राहुल ने कहा कि सरकार अग्निवीर योजना के तहत युवाओं का अंगूठा काट रही है।
  • राहुल ने कहा कि कहा कि भाजपा सरकार महाराष्ट्र में अदाणी को धारावी प्रजेक्ट देकर युवाओं से उनका रोजगार छीना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने छोटे कामगारों का हक छीनकर उनका अंगूठा काटा है।
  • राहुल ने कहा कि जब भाजपा भारत के बंदरगाहों, हवाई अड्डों और रक्षा उद्योग को अदाणी को सौंपती है तो वो भारत के उन सभी निष्पक्ष व्यापारियों के अंगूठे काट लेती है जो ईमानदारी से काम करते हैं।

किसानों का भी अंगूठा काट रही सरकार

राहुल गांधी ने कहा कि आज दिल्ली के बाहर किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं और लाठीचार्ज हो रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि किसान आपसे एमएसपी की मांग करते हैं, लेकिन आप अदाणी, अंबानी को मुनाफा देते हैं और किसानों का अंगूठा काट देते हैं। 

सावरकर का नाम लेकर भाजपा पर निशाना

राहुल गांधी ने संविधान पर अपनी बात रखते हुए कहा कि सावरकर ने हमारे संविधान पर सवाल उठाए थे और कहा था कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है। उन्होंने कहा कि सावरकर ने कहा था कि भारत के संविधान की सबसे बुरी बात है कि उसमें कुछ भी भारतीय नहीं है। राहुल ने कहा की सावरकर मनुस्मृति के साथ संविधान को बदलना चाहते थे। उन्होंने कहा कि क्या अब भाजपा सावरकर की बात को सही ठहराएगी।