विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख जारी, 9 सितंबर को होगा मतदान

Published: Fri, 01 Aug 2025 12:59 PM (IST)Updated: Fri, 01 Aug 2025 01:10 PM (IST)

चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। नामांकन की अंतिम तारीख 21 अगस्त है और ...और पढ़ें

21 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख (प्रतीकात्मक तस्वीर)
21 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख (प्रतीकात्मक तस्वीर)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। नॉटिफिकेशन के मुताबिक, 21 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख है। 9 सितंबर को इस पद के लिए वोट डाले जाएंगे और इसके बाद देश को नया उपराष्ट्रपति मिलेगा।

अगर विपक्ष इस चुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगा, तो उपराष्ट्रपति निर्विरोध चुन लिया जाएगा। उपराष्ट्रपति के चुनाव में वोटिंग गुप्त होती है। ऐसे में क्रॉस वोटिंग की संभावना भी रहती है। चुनाव आयोग की तरफ से शेड्यूल जारी होने के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

ये है चुनाव का शेड्यूल

चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, 7 अगस्त को इलेक्शन कमीशन उपराष्ट्रपति चुनाव के संबंध में नॉटिफिकेशन जारी करेगा। पद के लिए नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त तय की गई है। इसके बाद 22 अगस्त को सभी दाखिल नॉमिनेशन की स्क्रूटनी की जाएगी।

25 अगस्त को कैंडिडेट द्वारा नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है। 9 सितंबर को संसद सदस्य उम्मीदवार के लिए मतदान करेंगे। मतदान का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। इस चुनाव में राज्यसभा के 233 इलेक्टेड, 12 नॉमिनेटेड और लोकसभा के 543 सदस्य हिस्सा लेंगे।

बता दें कि 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 को समाप्त होने वाला था। लेकिन धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफे की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें- OBC कोटे से BJP अध्यक्ष, उपराष्ट्रपति के लिए अल्पसंख्यक कैंडिडेट... फैसला कब? आया अपडेट