Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gujarat News: 'बड़े दावों के साथ गुजरात में नई पार्टियां आईं, लेकिन उनका सफाया हो गया': अमित शाह

    By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 26 Dec 2022 04:03 AM (IST)

    Gujarat News केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत से 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों पर भी हमला बोला।

    Hero Image
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

    नई दिल्ली, जेएनएन। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सूरत शहर और जिला भाजपा द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में इतनी बड़ी जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की देन है। पार्टी के पेज प्रमुखों ने इसमें अहम भूमिका निभाई। हमारी योजना को सभी ने मिलकर धरातल पर उतारा, जिसके चलते अभूतपूर्व जीत मिली। इस रिकार्ड को भविष्य में भी तोड़ पाना मुश्किल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमित शाह ने AAP पर साधा निशाना

    उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात में नई पार्टियां आईं। बड़े-बड़े दावों के साथ ही विधानसभा चुनाव से पहले कई तरह की गारंटी भी दी, लेकिन नतीजों के बाद उनका सफाया हो गया। परिणामों से पता चलता है कि गुजरात के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के स्वागत के लिए तैयार थे। इस प्रचंड जीत ने देश को यह संदेश देने का काम किया है कि गुजरात भाजपा का गढ़ था और रहेगा।

    '2024 के लोकसभा चुनाव पर होगा सकारात्मक असर'

    अमित शाह ने आगे कहा कि इस जीत से पूरी राजनीतिक तस्वीर बदल जाएगी। इन नतीजों का 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। शाह ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पेज कमेटी, पेज अध्यक्षों की बैठकें आयोजित कर उन्हें प्रशिक्षित किया, जिसका परिणाम आज हमारे सामने हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका विकास हुआ है। भाजपा के शासन में अब तक एक भी घोटाला नहीं हुआ। इसी का परिणाम है कि आज गांधीनगर से लेकर ग्राम पंचायतों तक भाजपा ही दिख रही है।

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में योजनाएं धरातल पर उतरीं

    अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया। विकास के नये आयाम गढ़े गए। उन्होंने आजादी के बाद पहली बार सूरत और ग्रामीण क्षेत्र की सभी सीटें भाजपा को देने के लिए वहां के लोगों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

    गुजरात के कच्छ में RSS की बड़ी बैठक, मोहन भागवत ने संगठन के विस्तार पर स्वयंसेवकों का किया मार्गदर्शन