Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया आदिवासियों को लेकर कांग्रेस पर हमला

    By Arun Kumar SinghEdited By:
    Updated: Sat, 16 Nov 2019 10:47 PM (IST)

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस पर आदिवासियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने और उनके कल्याण के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया आदिवासियों को लेकर कांग्रेस पर हमला

     नई दिल्ली, प्रेट्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस पर आदिवासियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने और उनके कल्याण के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की कई योजनाओं के जरिये आदिवासियों के जीवन में बदलाव लाया है और वह भाई की तरह उनके पीछे दृढ़ता से खड़े हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आदि महोत्सव का उद्घाटन 

    राष्ट्रीय आदिवासी उत्सव 'आदि महोत्सव' का उद्घाटन करते हुए शाह ने कहा, 'स्वतंत्रता के बाद 70 साल में कांग्रेस ने आदिवासियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। इस पार्टी ने आदिवासियों के कल्याण के लिए कुछ भी नहीं किया। जब भी भाजपा सत्ता में आई तो उसने आदिवासियों के विकास के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की।'

    वाजपेयी के समय आदिवासी मंत्रालय अस्तित्‍व में आया 

    उन्होंने कहा कि जब भाजपा के अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे तभी केंद्रीय आदिवासी मामलों का मंत्रालय अस्तित्व में आया था। मोदी सरकार में भी मुफ्त आवास, रसोई गैस आपूर्ति, बिजली कनेक्शन जैसी कल्याणकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा फायदा आदिवासियों को ही हुआ है। जबकि कांग्रेस ने आदिवासियों को अंधकार, निरक्षरता और गरीबी के सिवाय कुछ नहीं दिया।

    ब‍िरसा मुंडा को किया याद 

    शाह ने कांग्रेस के उस दावे पर भी कड़ा प्रहार किया जिसमें उसने कहा था कि एक खास वर्ग के लोगों का देश के संसाधनों पर पहला अधिकार है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'भारत के संसाधनों पर अगर किसी का पहला हक है तो वे आदिवासी और देश की गरीब जनता है।' इस मौके पर बिरसा मुंडा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में उनके योगदान को देश कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने वन एवं पर्यावरण के संरक्षण में आदिवासियों के योगदान की सराहना भी की।