'आपसी गैंगवार भी हो सकती', कैश कांड पर उद्धव ठाकरे ने भाजपा को घेरा, कांग्रेस बोली- नोट जिहाद में जुटी BJP
Maharashtra Election 2024 भाजपा महासचिव विनोद तावड़े पर बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) ने पालघर में मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप लगाया। विनोद तावड़े और भाजपा ने आरोपों को खारिज कर दिया है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को भाजपा पर कटाक्ष किया है। 20 नवंबर यानी बुधवार को महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान है।
एएनआई, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में मतदान से एक दिन पहले पैसे बांटने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता विनोद तावड़े पर पैसा बांटने का आरोप लगा है। मामले की चुनाव आयोग से शिकायत के बाद आचार संहिता उल्लंघन के आरोप मे तावड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पांच करोड़ रुपये बांटने के लिए लाए गए थे। हालांकि भाजपा नेता विनोद तावड़े ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। आरोप है कि बैग में एक डायरी मिली है। इसमें पूरा लेखा-जोखा है।
आपसी गैंगवार भी हो सकती: ठाकरे
अब शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सभी सबूतों के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए। अन्यथा मुझे पूरा भरोसा है कि महाराष्ट्र अपनी तरफ से कार्रवाई करेगा। उद्धव ठाकरे ने यह कहा कि यह उनके बीच में शायद आपसी गैंगवार भी हो सकती है।
उद्धव का कटाक्ष- बांटेंगे और जीतेंगे
भाजपा महासचिव विनोद तावड़े पर बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) ने पालघर में मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप लगाया। विनोद तावड़े और भाजपा ने आरोपों को खारिज कर दिया है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को भाजपा पर कटाक्ष किया है। 20 नवंबर यानी बुधवार को महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान है।
उद्धव ठाकरे ने भारत निर्वाचन आयोग से कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, "केवल विनोद तावड़े के खिलाफ मामला दर्ज करना पर्याप्त नहीं है। क्या यह भाजपा का नोट जिहाद है? बांटेंगे और जीतेंगे। पूरे महाराष्ट्र ने इसे देखा है। महाराष्ट्र कल फैसला करेगा।" उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों की सरकार गिराने में तावड़े की भूमिका की सराहना की गई। अब इसके पीछे का राज खुलकर सामने आ गया है।
कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, " हमें बताया गया है कि विनोद तावड़े के पास से एक डायरी मिली है। इसमें पता चला है कि 10 करोड़ रुपये पहले ही बांटे जा चुके हैं। कल भी उनके पास से पांच करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे। मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग ने भाजपा नेताओं के लिए कोई नया नियम नहीं बनाया है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
वे पहले वोट जिहाद की बात कर रहे थे, मगर अब नोट जिहाद पर उतर आए हैं... अब कोई भी उन पर विश्वास नहीं करेगा। जब कल शाम 5 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया तो विनोद तावड़े अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को पत्र क्यों बांट रहे थे?"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।