Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra Election: वोटिंग से एक दिन पहले महाराष्ट्र में सियासी संग्राम! BJP नेता विनोद तावड़े के खिलाफ FIR दर्ज

    Updated: Tue, 19 Nov 2024 05:45 PM (IST)

    Maharashtra Election 2024 महाविकास अघाड़ी दल द्वारा महायुति गठबंधन के नेताओं पर पैसे बांटने के आरोप लगाया गया है। वसई विरार में विनोद तावड़े पर पैसे बांटने के आरोप लगे हैं। विपक्षी पार्टी बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने घेर उन्हें मुंबई के एक होटल के बाहर घेर लिया हालांकि तावड़े इन आरोपों को झूठा बता रहे हैं। हंगामे के बाद होटल को सील कर दिया गया है।

    Hero Image
    भाजपा नेता विनोद तावड़े पर पैसे बांटने के आरोप लगे हैं।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  महाराष्ट्र चुनाव से एक दिन पहले राज्य में नेताओं द्वारा मतदाताओं को पैसे बंटाने का मामला सामने आया है। महाविकास अघाड़ी दल द्वारा महायुति गठबंधन के नेताओं पर पैसे बांटने का आरोप लगाया गया है। वसई विरार में (BJP) के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े (Vinod Tawde) पर पैसे बांटने के आरोप लगे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विनोद तावड़े के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई गई है। आचार संहिता उल्लंघन मामले में उनको खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।  

    विपक्ष ने भाजपा नेता पर लगाए आरोप 

    बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तावड़े 5 करोड़ रुपए लेकर यहां बांटने के लिए आए थे। कांग्रेस ने भी इस घटना से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। हालांकि, जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि विपक्षी पार्टी बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें मुंबई के एक होटल के बाहर घेर लिया। जानकारी के मुताबिक, हंगामे के बाद विवांता होटल को सील कर दिया गया है। 

    विनोद तावड़े ने क्या सफाई दी? 

    हालांकि, तावड़े इन आरोपों को झूठा बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटी फुटेज की जांच की जाए। पैसे बांटने वाली बात गलत है। अगर पैसे बांटे गए तो चुनाव आयोग इसकी जांच करे। 

    विनोद तावड़े ने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं से मिलने गया था। ये महाविकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने झूठे आरोप लगाए हैं। नालासोपारा के विधायकों की बैठक चल रही थी। मतदान के दिन के लिए आदर्श आचार संहिता, वोटिंग मशीनों को कैसे सील किया जाएगा और अगर कोई आपत्ति दर्ज की जाती है तो क्या करना है। मैं उन्हें इसके बारे में बताने गया था। बहुजन विकास अघाड़ी) के कार्यकर्ता अप्पा ठाकुर और क्षितिज को लगा कि हम पैसे बांट रहे हैं।

    उन्होंने आगे कहा,"(चुनाव आयोग और पुलिस को जांच करनी चाहिए, उन्हें सीसीटीवी फुटेज मिलनी चाहिए। मैं 40 साल से पार्टी में हूं। अप्पा ठाकुर और क्षितिज मुझे जानते हैं, पूरी पार्टी मुझे जानती है, फिर भी मेरा मानना ​​है कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।"

    अमित मालवीय ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

    इस मामले पर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अगर विपक्ष के पास ऐसे कोई सबूत हैं तो उन्हें चुनाव आयोग के पास जाना चाहिए। अमित मालवीय ने इस घटना को साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा,'चुनाव से 24 घंटे पहले नेता अपने बूथ का मैनेजमेंट देखते हैं।

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मुकदमा दायर करने पर विचार कर रहा कर्नाटक, विज्ञापन का है मामला