विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सिंधिया लेडी किलर...', कल्याण बनर्जी और ज्योतिरादित्य में तू-तू, मैं-मैं, TMC सांसद बोले- महाराजा हैं तो कुछ भी करेंगे

Published: Wed, 11 Dec 2024 05:44 PM (IST)

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लोकसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर व्यक्तिगत टिप्पणी के बाद ...और पढ़ें

कल्याण बनर्जी की टिप्पणी पर ज्योदिरादित्य सिंधिया ने जताई आपत्ति
कल्याण बनर्जी की टिप्पणी पर ज्योदिरादित्य सिंधिया ने जताई आपत्ति

HighLights

  1. कल्याण बनर्जी की टिप्पणी पर मचा विवाद
  2. ज्योदिरादित्य सिंधिया को लेडी किलर कहा
  3. महिला सांसदों ने किरेन रिजिजू से की शिकायत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के बीच तीखी बहस हो गई। कल्याण बनर्जी ने सिंधिया को 'लेडी किलर' तक कह दिया।

इसके बाद संसद में हंगामा हो गया। ज्योदिरादित्य सिंधिया ने बनर्जी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ये निजी हमला है। बवाल बढ़ता देख कल्याण बनर्जी ने माफी मांग ली, लेकिन हंगामा शांत नहीं हुआ।

बिल पर हो रही थी चर्चा

मामला तब शुरू हुआ, जब लोकसभा में एक बिल पर चर्चा के दौरान टीमएमसी सांसद कल्याण बनर्जी अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें टोकते हुए कहा कि सदन में केवल आवाज उठाकर झूठ को सच में बदलने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।

इस पर कल्याण बनर्जी ने जवाब देने के लिए मांगा। उन्होंने कहा, 'कोई मंत्री अगर पावर दिखाकर सदन में सांसद की आवाज दबा दे, ऐसा भी नहीं हो सकता। आप बहुत अच्छे दिखते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप अच्छे आदमी हैं।'

तब सिंधिया अपनी जगह खड़े हुए। उन्होंने कहा कि यह मुझ पर व्यक्तिगत टिप्पणी है। ये अगर मेरे परिवार पर कलंक लगाने की कोशिश करेंगे, तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।' तब कल्याण बनर्जी ने अपने बचाव में कहा कि पहले मुझ पर व्यक्तिगत टिप्पणी की गई।

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर घिरे कल्याण बनर्जी

(फोटो: पीटीआई)

सिंधिया को कहा लेडी किलर

अपनी बात कहते हुए कल्याण बनर्जी ने सिंधिया को 'लेडी किलर' कह दिया। उन्होंने कहा कि 'अगर हम आप जैसे अच्छे नहीं दिखते, तो क्या आप कुछ भी बोल देंगे। आप महाराजा के परिवार से आते हैं, तो क्या कुछ भी बोल देंगे।'

बनर्जी के इस बयान के बाद से ही लोकसभा में हंगामा शुरू हो गया। हालांकि स्पीकर ओम बिरला ने साफ किया कि रिकॉर्ड में यह बातें नहीं जाएंगी। कल्याण बनर्जी के माफी मांगने पर सिंधिया ने कहा कि वह उनकी माफी स्वीकार नहीं करेंगे।

कल्याण बनर्जी की इस टिप्पणी के बाद अब सियासत भी गरमा गई है। भाजपा की महिला सांसदों ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की है। उन्होंने रिजिजू को मामले से अवगत कराते हुए अपना विरोध जताया है।

महिला सांसदों की मांग है कि सत्र के शेष भाग के लिए कल्याण बनर्जी को निलंबित कर दिया जाए। आपको बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।