Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेलंगाना: सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कार्रवाई, भाजपा नेता गिरफ्तार; प्रदेश अध्यक्ष पर केस दर्ज

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Fri, 10 Jun 2022 11:21 AM (IST)

    Telangana News तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संजय कुमार पर सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इससे पहले उन्हें एक अन्य मामले में नजरबंद कर लिया गया था।

    Hero Image
    तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष संजय कुमार नजरबंद (फोटो एएनआइ)

    हैदराबाद, एएनआइ। तेलंगाना में भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने संजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने राज्य के सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में ये कार्रवाई की है। आरोप है कि दो जून को तेलंगाना स्थापना दिवस के मौके पर संजय कुमार ने सीएम के खिलाफ टिप्पणी की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा इस मामले में पुलिस ने पार्टी नेता जिट्टा बालकृष्ण रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेड्डी को हयातनगर पुलिस ने शुक्रवार तड़के घाटकेसर टोल गेट से गिरफ्तार किया है।

    बता दें कि इससे पहले संजय कुमार को नजरबंद कर लिया गया था। दरअसल, तेलंगाना में बस किराये में बढ़ोतरी को लेकर भाजपा प्रदर्शन करने वाली है। इससे पहले पुलिस ने एक्शन ले लिया है। पुलिस ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को घर में नजरबंद कर दिया है।

    बंजारा हिल्स के एसएचओ शिव चंद्र ने इसको लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को नजरबंद किया गया है।