केंद्रीय संसदीय समितियों से कांग्रेस की अध्यक्षता छिनने पर तरुण गोगोई ने भाजपा पर साधा निशाना
एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी जिन्होंने गृह पैनल का नेतृत्व किया। उनकी जगह भाजपा के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल को नए अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।
नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय संसदीय समितियों में मंगलवार को फेरबदल किया गया। विपक्षी दलों को गृह विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी समेत चार अहम संसदीय समितियों में से किसी में भी अध्यक्ष पद नहीं मिला है। कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आईटी पर संसदीय समिति की अध्यक्षता खोने के बाद कहा कि यह भाजपा का कठोर कदम है।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सराकर एक निगरानी राज्य की नींव बना रही हैं, जहां नागरिकों के अधिकार अधीन हैं और संस्थागत जांच समाप्त हो गई है।
भाजपा और सहयोगी दलों के पास चले गए समितियों के अध्यक्ष पद
मंगलवार को संसदीय पैनल में एक बड़ा फेरबदल हुआ। गृह विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, रक्षा विभाग, विदेश विभाग, वित्त विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी छह बड़ी संसदीय समितियों के अध्यक्ष के पद भाजपा या उसके सहयोगी दलों के पास चले गए हैं।
एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी, जिन्होंने गृह पैनल का नेतृत्व किया। उनकी जगह भाजपा के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल को नए अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।
शशि थरूर से छिनी आईटी समिति की अध्यक्षता
सबसे पुरानी पार्टी के लिए एक और नुकसान आईटी के लिए उस समिति को खोना है, जिसकी अध्यक्षता लोकसभा सांसद डॉक्टर शशि थरूर ने की थी। वहीं, अब शिवसेना के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े के पास अब तीन बार के लोकसभा सांसद प्रतापराव जाधव इसकी अध्यक्षता करेंगे।
राम गोपाल यादव की जगह भाजपा सांसद को लाया गया
पर्यावरण और वन के लिए स्थायी समिति वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के पास है। जयराम रमेश इसके अध्यक्ष बने हुए हैं। लंबे समय से स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष पद पर रहे समाजवादी पार्टी के प्रोफेसर राम गोपाल यादव की जगह भाजपा सांसद भुवनेश्वर कलिता को लाया गया है। शिक्षा, महिला, बच्चे, युवा और खेल पर पैनल की अध्यक्षता अब भाजपा सांसद विवेक ठाकुर करेंगे।
वरिष्ठ सांसद जगदंबिका पाल अब ऊर्जा पैनल के अध्यक्ष हैं जबकि जदयू नेता लल्लन सिंह शहरी विकास के प्रमुख होंगे। तृणमूल कांग्रेस जिसके पास लोकसभा सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय के रूप में एक अध्यक्ष था, उसकी कोई अध्यक्षता नहीं होगी।
यह भी पढ़ें : Dussehra 2022: देश में आज मनाया जा रहा विजयदशमी का पर्व, पीएम मोदी, अमित शाह व राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं
यह भी पढ़ें : Congress President Election: सक्रियता और काबिलियत के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिले- शशि थरूर