विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चार दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं स्मृति ईरानी, राहुल गांधी पर हुईं हमलावर; कहा- जनता में कांग्रेस के प्रति गुस्सा

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Tue, 20 Feb 2024 12:01 AM (IST)

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को चार दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर ...और पढ़ें

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर बोला हमला। फाइल फोटो।
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर बोला हमला। फाइल फोटो।

एएनआई, अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को चार दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमेठी की खाली सड़कों ने राहुल गांधी का स्वागत किया, जो यहां के लोगों में गांधी परिवार के प्रति गुस्से को दर्शाता है।

अमेठी के लोगों में गांधी परिवार के प्रति गुस्सा: स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अमेठी के लोगों का गांधी परिवार के खिलाफ गुस्सा दिख रहा है। आज जब राहुल गांधी यहां पहुंचे तो खाली सड़कों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज अमेठी राहुल गांधी के दौरे के लिए खाली सड़कों में तब्दील हो गई है। मालूम हो कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के अमेठी में प्रवेश करते ही सियासी घमासान देखने को भी मिला।

अमेठी को मिला 6,523 करोड़ रुपये का निवेश

उन्होंने कहा कि साल 2014 में पीएम मोदी ने अमेठी को बदलाव की राजनीति का वादा किया गया था, जिसके कारण राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित निवेशक शिखर सम्मेलन में अमेठी को 6,523 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि देश जब आजाद हुआ था, तब से लेकर साल 2014 तक करीब साठ से अधिक वर्षों में अमेठी में लघु उद्योग को केवल 500 करोड़ रुपये ही मिले थे।

पीएम मोदी की तारीफ की

स्मृति ईरानी ने इस दौरान पीएम मोदी की जमकर तारीफ कीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को संसद में और आज यूपी में यह कहते हुए सुना गया कि देश में 1 करोड़ 'लखपति दीदी' बन गई हैं। मुझे खुशी है कि केवल दो वर्षों में ही सिर्फ अमेठी में 8,000 से अधिक लखपति दीदियां हैं।

राहुल गांधी पर जमकर बोला हमला

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस परिवार और राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज अमेठी में आए लेकिन यहां पर उनका स्वागत करने के लिए कोई मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि अमेठी के लोग यह भी नहीं भूले हैं कि यह वह व्यक्ति है जिसने अमेठी का जिक्र किया था और कहा था कि यहां के लोगों की समझ ठीक नहीं है।' यही कारण है कि इस निर्वाचन क्षेत्र के लोग नाराज हैं।

यह भी पढ़ेंः अमेठी में गरमाया सियासी माहौल; एक तरफ राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, तो दूसरी तरफ स्मृति ईरानी का जनसंवाद कार्यक्रम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।