विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेठी में गरमाया सियासी माहौल; एक तरफ राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, तो दूसरी तरफ स्मृति ईरानी का जनसंवाद कार्यक्रम

Published: Mon, 19 Feb 2024 02:32 PM (IST)Updated: Mon, 19 Feb 2024 02:48 PM (IST)

Smriti Irani and Rahul in Amethi Today राहुल गांधी की अमेठी में स्वागत की भव्य तैयारियां की गई थी। यात्रा ...और पढ़ें

अमेठी में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही भाजपा की स्मृति ईरानी का जनसंवाद कार्यक्रम
अमेठी में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही भाजपा की स्मृति ईरानी का जनसंवाद कार्यक्रम

HighLights

  1. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पहुंची अमेठी
  2. स्मृति ईरानी ने भी संभाला मोर्चा
  3. यात्रा के जरिए लोगों को साधेंगे राहुल

जागरण संवाददाता, अमेठी। Smriti Irani and Rahul in Amethi Today: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उत्तर प्रदेश में आज चौथा दिन है। आज ये यात्रा प्रतापगढ़ होते हुए उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची है। अपने गढ़ अमेठी में भाजपा की स्मृति ईरानी से शिकस्त मिलने के बाद राहुल यात्रा के जरिये अपनी पैठ बनाने की कोशिश में हैं।

राहुल गांधी की अमेठी में स्वागत की भव्य तैयारियां की गई थी। राहुल की अगुवाई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का जिले में अलग-अलग 27 स्थानों पर कांग्रेस द्वारा स्वागत स्थल बनाया गया था। कांग्रेस की न्याय यात्रा सोमवार दोपहर दो बजे के बाद अमेठी संसदीय क्षेत्र में प्रवेश की। यात्रा के अमेठी पहुंचते ही एक जनसैलाब सा उमड़ पड़ा। अमेठी के देवरी में जिले के कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। देवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा अमेठी शहर की ओर बढ़ रही है।

अमेठी व गौरीगंज में रोड शो के बाद राहुल गांधी गौरीगंज स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में नेताओं से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस कार्यालय से निकलकर राहुल गांधी ऐधी में आयोजित जनसभा में पहुंचेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन  खरगे व राहुल गांधी यहां एक सभा को संबोधित करेंगे।

वहीं दूसरी ओर अमेठी से सांसद भाजपा की स्मृति ईरानी भी अमेठी पहुंच चुकी है। आज क्षेत्र में उनका जनसंवाद कार्यक्रम है।

सोमवार (19 फरवरी) को राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में ही रहेंगे और रात भी यहीं व्यतीत करेंगे। इस दौरान वह स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। 

राहुल के अमेठी आगमन की भव्य तैयारी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में अमेठी पहुंंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा में विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। राहुल के कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी की गई थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा से किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा मजदूरों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे।

राहुल अपनी यात्रा के जरिए लोगों को साधने की कोशिश में लगे हुए हैं खासकर की युवाओं और महिलाओं को। इस यात्रा में वह महंगाई, युवाओं को रोजगार और किसानों के मुद्दे के जरिए अपना मत मजबूत करने में जुटे हुए हैं। 

अमेठी के चार दिवसीय दौरे पर स्मृति

केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति इरानी भी सोमवार को चार दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र पहुंची हैं। पहले दिन यानी आज वह अमेठी विधान सभा क्षेत्र के गांवों में जनसंवाद विकास यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगी।

कांग्रेस व भाजपा समर्थकों के बीच किसी तरह के टकराव की स्थिति न बने। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस, पीएसी के साथ ही दूसरे जिलों से भी फोर्स को बड़ी संख्या में गौरीगंज-अमेठी में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें:

अमेठी के चार दिवसीय दौरे पर स्मृति इरानी, आज राहुल-प्रियंका करेंगे रोड शो; अखिलेश भी हो सकते हैं शामिल

दो दिन ब्रेक के बाद मुरादाबाद से शुरू होगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, दिल्ली के कई नेता भी होंगे शामिल; तैयारी शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।