Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    '400 मजाक, 300 सीटें जीतना भी असंभव...', लोकसभा चुनाव में BJP के प्रदर्शन को लेकर शशि थरूर ने किया ये दावा

    कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा भाजपा का 400 पार का नारा एक मजाक है। 300 पार जाना भी असंभव है और यहां तक कि 200 पार भी लोकसभा चुनाव में एक बड़ी चुनौती हो सकती है। शशि थरूर ने आगे कहा कि केरल तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भाजपा को कोई भी सीट नहीं मिलेगी। भारत के दक्षिणी राज्यों में भाजपा का खराब प्रदर्शन रहेगा।

    By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Thu, 02 May 2024 04:02 PM (IST)
    Hero Image
    कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बताया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा कितनी सीटें जीतने वाली है।(फोटो सोर्स: जागरण)

    तिरुवनंतपुरम, पीटीआई। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने '400 पार' का नारा दिया था। बीजेपी को उम्मीद है कि एनडीए 400 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतेगी। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी का यह लक्ष्य पूरा नहीं होने वाला है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले कांग्रेस नेता और शशि थरूर ने भाजपा के '400 पार' के नारे पर तंज कसा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन तीन राज्यों में बीजेपी को नहीं मिलेगी एक भी सीट: थरूर 

    कांग्रेस नेता ने कहा भाजपा का 400 पार का दावा एक मजाक है। 300 पार जाना भी असंभव है और यहां तक कि 200 पार भी लोकसभा चुनाव में एक बड़ी चुनौती हो सकती है। समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भाजपा को कोई भी सीट नहीं मिलेगी। भारत  के दक्षिणी राज्यों में भाजपा का खराब प्रदर्शन रहेगा।

    आराम से चुनाव जीतने वाला हूं: शशि थरूर

    बता दें कि शशि थरूर तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को मैदान में उतारा है। वही, सीपीआई की ओर से के पी रवींद्रन चुनाव लड़ने वाले हैं। उन्होंने दावा किया है कि वो इस बार आराम से चुनाव में जीत दर्ज करने वाले हैं।

    थरूर ने कहा, "वास्तव में जो लोग कुछ समय से चुनावों पर नजर रख रहे हैं, उनका कहना है कि इस चुनाव और 2014 और 2019 के चुनावों के बीच अंतर यह है कि भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की कमी है।

    थरूर ने तर्क दिया कि जब सभी अर्थशास्त्री कह रहे हैं कि भारत की 80 प्रतिशत आबादी ने पिछले 10 वर्षों में अपनी आय में गिरावट देखी है, तो ये 80 प्रतिशत भाजपा को वोट क्यों देना चाहेंगे जिसने उन्हें उस संकट में डाल दिया है।

    यह भी पढ़ें: सतंकबीरनगर में बसपा ने फ‍िर बदला प्रत्‍याशी, सैय्यद दानिश की जगह उनके भाई नदीम अशरफ को मिला टिकट