विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चाचा-भतीजे में समझौता? शरद पवार का अजित पर बड़ा बयान, बोले- एनसीपी में विभाजन नहीं

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Fri, 25 Aug 2023 09:35 AM (IST)

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि अजित पवार हमारे नेता हैं। पार्टी में कोई विभाजन नहीं है। किसी पार्टी ...और पढ़ें

'अजित हमारे नेता हैं...' सुप्रिया सुले के बाद अब शरद पवार बोले- NCP में कोई फूट नहीं है
'अजित हमारे नेता हैं...' सुप्रिया सुले के बाद अब शरद पवार बोले- NCP में कोई फूट नहीं है

HighLights

  1. एनसीपी प्रमुख शरद पवार का अजित पवार को लेकर बड़ा बयान
  2. अजित पवार हमारे नेता हैं: शरद पवार
  3. एनसीपी में कोई विभाजन नहीं है: शरद पवार

मुंबई, एएनआई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इसमें कोई मतभेद नहीं है कि अजित पवार (Ajit Pawar) हमारे नेता हैं। एनसीपी प्रमुख ने पार्टी में विभाजन होने की बात से भी इनकार कर दिया।

'एनसीपी में कोई विभाजन नहीं है'

शरद पवार ने कहा कि एनसीपी में कोई विभाजन नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी पार्टी में फूट कैसे पड़ती है? ऐसा तब होता है, जब राष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ा समूह पार्टी से अलग हो जाता है, लेकिन आज एनसीपी में ऐसी कोई स्थिति नहीं है।

'कुछ नेताओं ने अपनाया अलग रुख'

बारामती में एनसीपी प्रमुख ने कहा कि पार्टी के कुछ नेताओं ने अलग रुख अपनाया है, लेकिन इसे फूट नहीं कहा जा सकता। वे लोकतंत्र में ऐसा कर सकते हैं।

इससे पहले, 20 अगस्त को पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए पवार ने कहा था कि पार्टी के कुछ नेता, जो पाला बदल कर अजित पवार गुट के साथ चले गए और शिवसेना (एकनाथ शिंदे)-भाजपा सरकार में शामिल हो गए, उनकी ईडी द्वारा जांच की जा रही है।

सुप्रिया सुले ने एनसीपी में विभाजन होने से किया इनकार

इससे पहले, शरद पवार की बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule)ने भी एनसीपी में विभाजन होने से इनकार किया था। सुले ने कहा था कि शरद पवार राष्ट्रीय अध्यक्ष और जयंत पटेल महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष हैं।  बता दें, सुले ने कई बार कहा है कि एक परिवार के रूप में उनके और अजित पवार के बीच कोई तकरार नहीं है। उनकी विचारधारा भी एक है।

दो जुलाई को अजित पवार ने की थी बगावत

गौरतलब है कि अजित पवार दो जुलाई को आठ विधायकों छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वलसे पाटिल, अदिति तटकरे और हसन मुश्रीफ के साथ एनसीपी से बगावत कर महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे- देवेंद्र फडणवीस सरकार में शामिल हो गए। इस समय वे राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं। उनके अलावा, फडणवीस भी उपमुख्यमंत्री हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।