विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NCP में क्या चल रहा है? अजित पवार पर सुप्रिया सुले का बड़ा दावा, कहा- पार्टी में कोई टूट नहीं हुई है

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 24 Aug 2023 01:35 PM (IST)

एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि डिप्टी सीएम अजित पवार एनसीपी के वरिष्ठ नेता। अजित पवार ने बस अगल ...और पढ़ें

अजित पवार ने बस अगल कदम उठाया है: सुप्रिया सुले
अजित पवार ने बस अगल कदम उठाया है: सुप्रिया सुले

HighLights

  1. अजित पवार ने बस अगल कदम उठाया: सुप्रिया सुले
  2. शरद पवार राष्ट्रीय अध्यक्ष है: सुप्रिया सुले
  3. सुप्रिया सुले ने चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो को बधाई दी।

मुंबई, एएनआई। एनसीपी नेता और सांसद ने गुरुवार को एक अहम बात कही है। उन्होंने कहा कि एनसीपी (NCP) में कोई टूट नहीं। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) एनसीपी के वरिष्ठ नेता। अजित पवार ने बस अगल कदम उठाया है। एनसीपी में कोई टूट नहीं। सुप्रिया सुले ने आगे कहा कि शरद पवार राष्ट्रीय अध्यक्ष है और जयंत पटेल महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष हैं।

40 विधायकों के साथ अजित पवार ने तोड़ी थी पार्टी

2 जुलाई को अपने चाचा से अजित पवार ने बगावत कर दी थी और महाराष्ट्र के एकनाथ सिंदे सरकार में शामिल हो गए थे। चाचा से बगावत करने के बाद उन्होंने दावा किया था एनसीपी के 40 विधायकों का उनके पास समर्थन है। पार्टी को तोड़ने के बाद शरद पवार और सुप्रिया सुले ने कई बार खुले तौर पर अजित पवार पर तंज कसा है। वहीं, पार्टी को तोड़ने के बाद अजित पवार अपने चाचा से चार बार मुलाकात भी कर चुके हैं।

चंद्रयान-3 की सफलता पर सुप्रिया ने इसरो को दी बधाई

चंद्रयान-3 की सफलता पर सुप्रिया सुले ने इसरो को बधाई दी। उन्होंने कहा,"यह इसरो की सफलता है और यह स्पष्ट है। हमारे पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने विज्ञान और इसकी प्रगति के बारे में बात की थी और भारत में एक वैज्ञानिक स्वभाव होना चाहिए। उन्होंने कहा,"मुझे लगता है कि यह सरकार से अधिक इसरो की सफलता है।"

बता दें कि सुप्रिया सुले ने कई बार कहा कि एक परिवार के रूप में हमारे और उनके (अजित पवार) बीच कोई तकरार नहीं है। हमारी विचारधारा भी एक है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।