Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: 'चीन की तरह कर्नाटक में घुसेंगे हम', महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर बोले संजय राउत

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Wed, 21 Dec 2022 11:34 AM (IST)

    Maharashtra Karnataka Border Dispute कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद पर संजय राउत ने बयान दिया है। उन्होंने कर्नाटक के सीएम पर सीमा विवाद को भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि हम चीन की तरह कर्नाटक में घुसेंगे।

    Hero Image
    महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर बोले संजय राउत (फाइल फोटो)

    मुंबई, एजेंसी। कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। इस मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक के नेताओं के बीच जुबानी हमले जारी है। उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जैसे चीन हमारे यहां घुसा है, वैसे ही हम कर्नाटक में घुसेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'चीन की तरह कर्नाटक में घुसेंगे हम'

    सांसद संजय राउत ने कहा कि जैसे चीन यहां घुसा है, वैसे ही हम कर्नाटक में घुसेंगे। हमें किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है। हम इसे चर्चा के जरिए सुलझाना चाहते हैं, लेकिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री आग भड़का रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कमजोर सरकार है और इस पर कोई स्टैंड नहीं ले रही है।

    क्या है सीमा विवाद

    आपको बता दें कि महाराष्ट्र (Maharashtra) और कर्नाटक (Karnataka) के बीच सीमा विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। सीमा विवाद का ये मुद्दा 1957 का है, जब राज्यों को भाषा के आधार पर पुनर्गठित किया गया था। महाराष्ट्र, कर्नाटक के बेलगावी पर अपना दावा करता आया है। महाराष्ट्र वहां मराठी भाषी आबादी का एक बड़ा हिस्सा रहता है।

    6 दिसंबर को विवाद ने लिया उग्र रूप

    कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद ने 6 दिसंबर को उग्र रूप ले लिया था। कुछ प्रदर्शनकारियों ने महाराष्ट्र की बसों पर हमला किया था। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने कर्नाटक के लिए सभी बस सेवाएं निलंबित कर दी।

    कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद पर गरमाया माहौल, कर्नाटक के लिए बस सेवा निलंबित; जानें इससे जुड़ी 10 ताजा अपडेट

    Border Dispute: कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा के पास MES और NCP के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस अलर्ट