Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election: 'बार-बार मुस्लिमों से आकर ये बोलना...', UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर ये क्या बोल गए ओवैसी

    एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2022 में मुस्लिमों के सबसे ज्यादा वोट मिलने के बावजूद अखिलेश यादव भाजपा को रोक नहीं पाई है। उन्होंने कहा कि अखिलेश ओवैसी को गालियां देते हैं... फिर भी भाजपा को नहीं हरा पाते हैं। इसकी वजह क्या है? दरअसल लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश और कांग्रेस के बीच गठबंधन तय माना जा रहा है।

    By Agency Edited By: Anurag GuptaUpdated: Wed, 21 Feb 2024 04:39 PM (IST)
    Hero Image
    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)

    एएनआई, हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा और कहा कि 2022 में मुस्लिमों के सबसे ज्यादा वोट मिलने के बावजूद अखिलेश यादव भाजपा को रोक नहीं पाई है। इसकी क्या वजह है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कुछ कहा?

    समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने हैदराबाद में कहा कि अखिलेश यादव ने भाजपा के खिलाफ 2014, 2017, 2019 और 2022 का चुनाव हारा। दरअसल, संवाददाता के सवाल पर कि क्या आपको निमंत्रण मिलेगा तो आप जाएंगे? इस पर ओवैसी ने कहा, 

    अखिलेश यादव ने भाजपा के खिलाफ 2014, 2017, 2019 और 2022 का चुनाव हारा। इन चारों चुनावों में से 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा को इतिहास में सबसे ज्यादा मुस्लिम वोट मिले और इसके बावजूद वह भाजपा को नहीं रोक पाए... बार-बार मुस्लिम  समाज से आकर यह बोलना कि हमको वोट दे दीजिए... ओवैसी और एमआईएमआईएम को गालियां देते हैं... फिर भी भाजपा को नहीं हरा पाते हैं। इसकी वजह क्या है?

    यह भी पढ़ें: 'अंत भला तो सब भला', यूपी में कांग्रेस-सपा गठबंधन की अटकलों पर अखिलेश ने लगाया विराम, 17 सीटों पर लड़ेगी INC

    सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन तय

    आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन बुधवार को तय हो गया। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अखिलेश यादव ने पत्रकारों के साथ बातचीत में गठबंधन से जुड़े सवाल पर यह स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस के साथ गठबंधन होगा। दरअसल, पत्रकारों द्वारा पूछे गए इस सवाल पर कि कांग्रेस के साथ गठबंधन होगा या नहीं? अखिलेश ने कहा- होगा।

    यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश को एक और बड़ा झटका, इधर सपा-कांग्रेस गठबंधन में बनी बात; उधर राष्ट्रीय सचिव ने दे दिया इस्तीफा