Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अंत भला तो सब भला', यूपी में कांग्रेस-सपा गठबंधन की अटकलों पर अखिलेश ने लगाया विराम, 17 सीटों पर लड़ेगी INC

    Updated: Wed, 21 Feb 2024 02:30 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन सीट बंटवारे पर सहमत हो गए हैं। बुधवार शाम इसका एलान हो सकता है। कांग्रेस को 17 सीटें मिलेंगी। अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा गठबंधन होगा। बता दें विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए के प्रमुख सहयोगी दल कांग्रेस व सपा के बीच यूपी में सीटों को लेकर समझौता नहीं हो पा रहा था।

    Hero Image
    अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंघन होना तय बताया है।

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन होना तय बताया है। उन्होंने दो घंटे में पता चलने की बात भी कही। अब तक के घटनाक्रम के बारे में उनका कहना था कि अंत भला तो सब भला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बदायूं से धर्मेंद्र यादव का टिकट काटने के बारे में अखि‍लेश बोले- वह चुनाव लड़ेंगे, चाचा भी लड़ेंगे। कहां से, इसके बारे में जल्द पता चल जाएगा।

    स्‍वामी प्रसाद मौर्य के सवाल पर क्‍या बोले अखि‍लेश? 

    स्वामी प्रसाद मौर्य के आइएनडीआइए का हिस्सा बनने के बारे में उनका कहना था क‍ि यह गठबंधन अब बहुत आगे निकल चुका है। सलीम इकबाल शेरबानी के नाराज होने के बारे में बोले, सपा का प्रयास रहेगा कि सबको साथ रखा जाए। अभी सभी को जो नहीं दे पाए। कोशिश रहेगी, समय आने पर सभी को देंगे।

    बता दें, अखिलेश यादव मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने भाजपा को नफरत और भ्रष्टाचार का पर्यायवाची बताया।

    यह भी पढ़ें: 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान..., कानपुर में मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल गांधी; लगाए ये आरोप

    यह भी पढ़ें: UP Politics: बिगड़ी राजनीतिक चौसर... बदली परिस्थितियों में अखिलेश ने चाचा पर जताया भरोसा