विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rana Goswami Resigns: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, कद्दावर नेता ने छोड़ा पार्टी का साथ

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 28 Feb 2024 12:39 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 28 Feb 2024 12:48 PM (GMT+05:30)

असम में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। राणा गोस्वामी ने असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और पार्टी के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। राणा गोस्वामी ने पिछले दिनों असम के संगठनात्मक प्रभारी पद से इस्तीफा दिया था। इससे पहले असम के मंत्री और भाजपा नेता पीयूष हजारिका ने कहा था कि कांग्रेस के कई विधायक उनके संपर्क में हैं।

राणा गोस्वामी ने कांग्रेस पार्टी के सदस्य पद से इस्तीफा दिया।(फोटो : सोशल मीडिया)
राणा गोस्वामी ने कांग्रेस पार्टी के सदस्य पद से इस्तीफा दिया।(फोटो : सोशल मीडिया)

HighLights

  1. राणा गोस्वामी ने पार्टी से दिया इस्तीफा
  2. असम कांग्रेस के कई विधायक हमारे संपर्क में: भाजपा नेता

एएनआई, गुवाहाटी। असम में कांग्रेस के एक और नेता ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। राणा गोस्वामी ने असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और पार्टी के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। राणा गोस्वामी ने पिछले दिनों असम के संगठनात्मक प्रभारी पद से इस्तीफा दिया था। 

भाजपा में हो सकते हैं शामिल

अटकलें लगाई जा रही है कि वो भाजपा में शामिल होने वाले हैं। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल को इस्तीफा पत्र भेजने के तुरंत बाद, वह नई दिल्ली गए जहां उनके भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने और पार्टी में शामिल होने की संभावना है।

भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत है: सीएम हिमंत

गोस्वामी के पाला बदलने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन "वह कांग्रेस के एक शक्तिशाली नेता हैं और अगर वह भाजपा में शामिल होते हैं, तो मैं इसका स्वागत करूंगा।"

मंगलवार (27 फरवरी) को असम के मंत्री और भाजपा नेता पीयूष हजारिका ने एक्स पर लिखा था,"रकीबुल हुसैन, रेकीबुद्दीन अहमद, जाकिर हुसैन सिकंदर और नुरुल हुदा को छोड़कर, असम कांग्रेस के अन्य सभी नेता/विधायक हमारे संपर्क में हैं।"

भाजपा नेता के इस बयान के एक दिन बाद राणा गोस्वामी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

असम विधानसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ यूसीसी

सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा में कहा कि उनकी सरकार 'सामने के दरवाजे' से समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लाएगी। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य विधानसभा ने इसी साल 7 फरवरी को एक विधेयक पारित किया था।

यह भी पढ़ें: यूपी-बिहार और हिमाचल के बीच एक और राज्य में सियासी घमासान, भाजपा नेता के दावे से कांग्रेस में मची खलबली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।