विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी-बिहार और हिमाचल के बीच एक और राज्य में सियासी घमासान, भाजपा नेता के दावे से कांग्रेस में मची खलबली

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 27 Feb 2024 05:27 PM (IST)Updated: Tue, 27 Feb 2024 05:47 PM (IST)

Assam Politics असम के मंत्री और भाजपा नेता पीयूष हजारिका ने एक्स पर लिखा कि रकीबुल हुसैन रेकीबुद्दीन अहमद जाकिर हुसैन सिकंदर और नुरुल हुदा को छोड़कर असम कांग्रेस के अन्य सभी नेता/विधायक हमारे संपर्क में हैं। यह सिर्फ समय की बात है। उन्होंने आगे लिखा बस समय की बात है। इसके बाद चार नेताओं को छोड़कर सभी दूसरे दलों में शामिल हो जाएंगे।

पीयूष हजारिका का दावा- असम में कांग्रेस के चार नेताओं को छोड़कर सभी उनके संपर्क में हैं।(फोटो सोर्स: जागरण)
पीयूष हजारिका का दावा- असम में कांग्रेस के चार नेताओं को छोड़कर सभी उनके संपर्क में हैं।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. चार विधायकों को छोड़ सभी हमारे संपर्क में: पीयूष हजारिका
  2. असम विधानसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ यूसीसी

एएनआई, गुवाहाटी। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। राज्यसभा चुनाव में भी यूपी और हिमाचल में कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है।

इसी बीच असम के मंत्री और भाजपा नेता पीयूष हजारिका ने एक्स पर लिखा,"रकीबुल हुसैन, रेकीबुद्दीन अहमद, जाकिर हुसैन सिकंदर और नुरुल हुदा को छोड़कर, असम कांग्रेस के अन्य सभी नेता/विधायक हमारे संपर्क में हैं।"

उन्होंने आगे लिखा,"बस समय की बात है। इसके बाद चार नेताओं को छोड़कर सभी दूसरे दलों में शामिल हो जाएंगे।"

असम विधानसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ यूसीसी

इससे पहले सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा में कहा कि उनकी सरकार 'सामने के दरवाजे' से समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लाएगी। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य विधानसभा ने इसी साल 7 फरवरी को एक विधेयक पारित किया था।

बिहार में भी कांग्रेस को लगा बड़ा झटका 

बिहार में मंगलवार को विधानसभा में कांग्रेस के दो विधायकों और राजद की एक महिला विधायक ने अपना पाला बदला है।

बिहार में नीतीश कुमार के विश्वास मत के बाद भी विधायकों के पाला बदलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को विपक्ष में एक बार फिर बड़ी टूट हुई और कांग्रेस के दो, जबकि राजद के एक विधायक ने सत्ता पक्ष का दामन थाम लिया।

यह भी पढ़ें: Assam UCC: असम विधानसभा में ध्वनि मत से पारित हुआ यूसीसी, सीएम सरमा बोले- हम सामने के दरवाजे से लाएंगे बिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।