विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मुंबई आओ, समुद्र में डुबो-डुबोकर मारेंगे'; राज ठाकरे का निशिकांत दुबे पर पलटवार

Published: Fri, 18 Jul 2025 09:21 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jul 2025 09:38 PM (IST)

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि वे महाराष्ट्र मराठी मानुष और मराठी भाषा की कीमत ...और पढ़ें

महाराष्ट्र भाषा विवाद के बीच राज ठाकरे ने निशिकांत दुबे को चेतावनी दी।(फोटो सोर्स: जागरण ग्राफिक्स)
महाराष्ट्र भाषा विवाद के बीच राज ठाकरे ने निशिकांत दुबे को चेतावनी दी।(फोटो सोर्स: जागरण ग्राफिक्स)

राज्य ब्यूरो, मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा है कि मैं महाराष्ट्र, मराठी मानुष और मराठी भाषा की कीमत पर किसी से समझौता नहीं करूंगा। वह शुक्रवार को मुंबई के निकट मीरारोड में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

कुछ सप्ताह पहले मीरारोड में ही एक व्यापारी को उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मराठी न बोल पाने के कारण थप्पड़ मारे थे। उसके बाद व्यापारियों ने एक दिन अपनी दुकानें बंद रखी थीं, और विरोध में मोर्चा भी निकाला था। फिर व्यापारियों के इस मोर्चे के विरोध में मनसे ने भी मोर्चा निकाला था। इन घटनाओं के कारण मीरारोड लगातार हिंदी-मराठी राजनीति का केंद्र बना हुआ है।

गैरमराठीभाषी चुनाव क्षेत्र तैयार करने की साजिश की जा रही: राज ठाकरे

इसी कड़ी में आज मीरारोड में ही राज ठाकरे की सभा रखी गई थी। जिसमें बोलते हुए राज ठाकरे ने मीरारोड के मराठीभाषियों को सावधान करते हुए कहा कि मीरारोड से पालघर तक की इमारतों में गैरमराठीभाषियों को बसाकर यहां गैरमराठीभाषी चुनाव क्षेत्र तैयार करने की साजिश की जा रही है। इसी साजिश के तहत मराठीभाषियों को दूर-दूर बसने पर मजबूर किया जा रहा है। आपको इससे सावधान रहने की जरूरत है।

राज ठाकरे ने कहा कि मेरे पिता को मराठी के अलावा अंग्रेजी, उर्दू, हिंदी भी व्याकरण के साथ आती थी। हिंदी कोई खराब भाषा नहीं है। लेकिन हिंदी लादने का प्रयास करोगे, तो हिंदी नहीं बोलूंगा। महाराष्ट्र में हिंदी लादने का प्रयास किया जा रहा है। वह भी छोटे बच्चों पर।

राज ठाकर ने मीरा भयंदर में रैली में सीएम सीएम फडणवीस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर राज्य सरकार ने कक्षा 1 से 5 तक हिंदी अनिवार्य कर दी तो स्कूल बंद कर देंगे। 

राज ठाकरे ने हनुमान चालीसा का भी किया जिक्र 

उन्होंने कहा कि हिंदी ने देश में 250 से अधिक भाषाओं को खत्म कर दिया है। उनमें अवधी और भोजपुरी जैसी भाषाएं भी शामिल हैं। उन्होंने हनुमान चालीसा का उदाहरण देते हुए कहा कि लोग उसे हिंदी समझते हैं। लेकिन वह अवधी में है।

ठाकरे ने झारखंड के भाजपा विधायक निशिकांत दुबे द्वारा खुद को पटक-पटक कर मारने की धमकी दिए जाने पर उन्हें प्रतिउत्तर देते हुए कहा कि दुबे तू मुंबई आ। हम तुझे समुद्र में डुबो-डुबोकर मारेंगे।

यह भी पढ़ें- Viral Video: 'मराठी को मारा है न...', जानिए कैसे ठाणे में फोन रिचार्ज की बहस भाषा विवाद में बदल गई