Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'जेटली ने मुझे धमकाया था', राहुल गांधी ने लगाए आरोप; भाजपा ने पूछा- 2019 में निधन हुआ तो 2020 में कैसे मिले?

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 04:23 PM (IST)

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अरुण जेटली पर की गई टिप्पणी पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी का यह दावा कि अरुण जेटली ने कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें धमकी दी थी गलत है। अमित मालवीय ने कहा कि अरुण जेटली का निधन 2019 में हुआ था।

    Hero Image
    अरुण जेटली के बेटे ने भी राहुल की टिप्पणी की आलोचना की है (फोटो: पीटीआई)

    पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिवंगत नेता अरुण जेटली को लेकर टिप्पणी की थी। इसे लेकर भाजपा ने राहुल पर निशाना साधा है और उनके बयान को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है। अरुण जेटली के बेटे ने भी राहुल की टिप्पणी की आलोचना की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल ने अरुण जेटली को लेकर कहा था कि कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठाने पर अरुण जेटली ने उन्हें धमकी दी थी। भाजपा नेता अमित मालवीय ने इसे फर्जी खबर बताते हुए कहा कि अरुण जेटली का निधन 2019 में ही हो गया था, जबकि कृषि कानून 2020 में लागू हुए थे।

    अमित मालवीय ने साधा निशाना

    मालवीय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, 'राहुल गांधी का दावा है कि कृषि कानूनों का विरोध करने पर अरुण जेटली ने 2020 में उनसे संपर्क किया था। सच तो ये है कि अरुण जेटली का निधन 24 अगस्त 2019 में हो गया था, जबकि कृषि विधेयकों का मसौदा 3 जून 2020 को केंद्रीय कैबिनेट में लाया गया था।'

    मालवीय ने कहा कि ये कानून सितंबर 2020 में लागू किए गए थे। इसलिए यह कहना कि अरुण जेटली ने उनसे किसी भी चीज के लिए संपर्क किया था, तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक है। वहीं अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली ने भी राहुल पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'मैं राहुल को याद दिला हूं कि मेरे पिता का निधन 2019 में हुआ था और कृषि कानून 2020 में पेश किए गए थे।'

    रोहन जेटली ने आगे कहा, 'मेरे पिता के स्वभाव में किसी को धमकाना नहीं था। वे कट्टर लोकतांत्रिक व्यक्ति थे और आम सहमति बनाने में यकीन रखते थे। राहुल गांधी को उन लोगों के बारे में बोलते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए, जो हमारे बीच नहीं हैं। राहुल ने मनोहर पर्रिकर के साथ भी ऐसा ही करने की कोशिश की थी।'

    यह भी पढ़ें- 'लोकसभा चुनाव 2024 में भी हुई धांधली', ECI पर फिर सवाल उठाते हुए राहुल बोले- भारत में इलेक्शन सिस्टम खत्म हो चुका