Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rahul Gandhi to Smriti Irani: 'हार जीत चलता है, लेकिन स्मृति ईरानी को...', राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की खास अपील

    Updated: Fri, 12 Jul 2024 03:11 PM (IST)

    पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सरकारी बंगला खाली करने पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने टिप्पणी की है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत दी है कि वो स्मृति ईरानी के खिलाफ कोई टिप्पणी न करें। इस बार लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी को कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा को शिकस्त मिली थी।

    Hero Image
    स्मृति ईरानी द्वारा सरकारी बंगला खाली करने के बाद राहुल गांधी ने बयान दिया है।(फोटो सोर्स: जागरण)

    एएनआई, नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री को लुटियंस दिल्ली में 28 तुगलक क्रिसेंट बंगला मिला हुआ था। लोकसभा चुनाव 2024 में स्मृति ईरानी को कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा को शिकस्त मिली थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्मृति ईरानी के सरकारी बंगला खाली करने पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने टिप्पणी की है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत दी है कि वो स्मृति ईरानी के खिलाफ कोई टिप्पणी न करें।

    स्मृति ईरानी के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग न करें: राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने एक्स हैंडल पर लिखा,"जीवन में हार-जीत तो होती रहती है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे श्रीमती स्मृति ईरानी या किसी अन्य नेता के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और बुरा व्यवहार करने से बचें। लोगों को अपमानित करना और उनका अपमान करना कमजोरी की निशानी है, ताकत की नहीं।"

    बता दें कि साल 2019 में उन्होंने राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव में हराया था।

    यह भी पढ़ेंSmriti Irani: स्मृति ईरानी ने लुटियंस दिल्ली को बोला बाय-बाय! सालों बाद क्यों खाली किया अपना बंगला?