Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'बची हुई सीटें भी हारेगी कांग्रेस', राहुल की यात्रा पर BJP नेता का तंज; बोले- ...पहले पूर्वोत्तर के लोगों को दें न्याय

    By Agency Edited By: Anurag Gupta
    Updated: Wed, 27 Dec 2023 07:28 PM (IST)

    असम विधानसभा के उपाध्यक्ष नुमल मोमिन ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि यात्रा की शुरुआत से पहले पूर्वोत्तर के लोगों को न्याय देना चाहिए। लोकसभा चुनाव से पहले राहुल की यात्रा का उनकी पार्टी (भाजपा) पर प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर नुमल मोमिन ने कहा कि कांग्रेस आगामी चुनावों में अपनी सभी शेष सीटें हार जाएगी।

    Hero Image
    कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी (फोटो: एएनआई)

    एएनआई, गुवाहाटी। असम विधानसभा के उपाध्यक्ष नुमल मोमिन ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि यात्रा की शुरुआत से पहले पूर्वोत्तर के लोगों को न्याय देना चाहिए। बता दें कि कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से 'भारत न्याय यात्रा' शुरू करने का एलान किया है। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत न्याय यात्रा

    14 जनवरी से 20 मार्च तक चलने वाली भारत न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस 14 राज्यों को कवर करेगी जिसमें 85 जिलों में 6,000 किमी की दूरी बस और पैदल तय की जाएगी।

    असम विधानसभा के उपाध्यक्ष ने कहा कि वायनाड सांसद को पहले पूर्वोत्तर के लोगों को 'न्याय' देना चाहिए, जो कांग्रेस पार्टी के शासन के दौरान पीड़ित हुए थे। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में भाजपा के वरिष्ठ नेता नुमल मोमिन ने कहा,

    मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने असम आंदोलन के दौरान मारे गए 855 युवाओं सहित पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों को क्या न्याय दिया। मणिपुर में 1992 के दंगों में कितने लोग मारे गए। 1996 में एक बम विस्फोट में लोगों की मृत्यु हो गई। पूर्वोत्तर क्षेत्र में उग्रवाद काल में कितने निर्दोष लोग मारे गए।

    यह भी पढ़ें: 14 राज्य, 85 जिले और 6200 KM... मणिपुर से मुंबई तक कांग्रेस निकालेगी 'भारत न्याय यात्रा', पढ़ें पूरा प्लान

    हालांकि, नुमल मोमिन ने क्षेत्र में कांग्रेस की न्याय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम 'भारत न्याय यात्रा' के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र में राहुल गांधी का स्वागत करते हैं, लेकिन मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों को क्या न्याय दिया है। अगर राहुल गांधी उन तक न्याय पहुंचा सकते हैं तो यह उनकी तरफ से बहुत स्वागत योग्य कदम है।

    'महज नाटक है राहुल की न्याय यात्रा'

    नुमल मोमिन ने 'न्याय यात्रा' को महज 'नाटक' करार देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को खुद I.N.D.I.A से न्याय नहीं मिल रहा है, क्योंकि विपक्षी नेताओं ने कथिततौर पर वायनाड सांसद के बजाय मल्लिकार्जुन खरगे का नाम प्रस्तावित किया है। उन्होंने कहा,

    विपक्षी गठबंधन की पिछली बैठक में तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मल्लिकार्जुन खरगे को अपने प्रधानमंत्री चेहरे के रूप में प्रस्तावित किया था। राहुल गांधी को अपने ही गठबंधन में न्याय नहीं मिल रहा, फिर वह पूर्वोत्तर क्षेत्र और देश के लोगों को क्या न्याय दे सकते हैं।

    भाजपा नेता ने राहुल गांधी को नसीहत दी कि उन्हें पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों को न्याय दिलाने के बाद ही अपनी यात्रा शुरू करनी चाहिए। यह हमारे लिए एक पवित्र स्थान है, हम नहीं चाहते कि वह इसे गंदा करें। उन्होंने सबसे पहले भारत जोड़ो यात्रा शुरू की, लेकिन लोगों को समझ में आ गया कि कांग्रेस ही मुख्य दोषी थी जिसने भारत को आर्टिकल 370 की तरह अलग-अलग रखा और यह स्पष्ट संकेत दिया कि वे भारत जोड़ो नहीं चाहते थे।

    उन्होंने कहा कि भारत की भोली-भाली जनता को मूर्ख बनाने के लिए उन्होंने (राहुल गांधी) भारत जोड़ो यात्रा की। भारत जोड़ो यात्रा सुपर फ्लॉप रही। जनता ने उनकी पार्टी को पूरी तरह से नकार दिया था। अब वह 'भारत न्याय यात्रा' को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस को हल्के में न लें... ', लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक भाजपा प्रमुख ने ऐसा क्यों कहा?

    'अपनी सभी शेष सीटें हारेगी कांग्रेस'

    लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की यात्रा का उनकी पार्टी पर प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर नुमल मोमिन ने कहा कि कांग्रेस आगामी चुनावों में अपनी सभी शेष सीटें हार जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर क्षेत्र में प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री मोदी के गतिशील नेतृत्व में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। अगर कांग्रेस ने पहले गरीबों से पैसे वसूले थे तो हम कैसे मान लें कि कांग्रेस देश की जनता को न्याय देगी, यह एक बड़ा सवाल है।

    comedy show banner
    comedy show banner