Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Polls 2024: 'कांग्रेस को हल्के में न लें... ', लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक भाजपा प्रमुख ने ऐसा क्यों कहा?

    Updated: Wed, 27 Dec 2023 03:57 PM (IST)

    कर्नाटक भाजपा प्रमुख बीवाई विजयेंद्र ने बुधवार को दावा किया कि पूरे देश और राज्य में भाजपा की लहर है। कर्नाटक भाजपा प्रमुख विजयेंद्र ने राज्य सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि हर चुनाव में अलग-अलग तरह की चुनौतियां होती हैं और अगर हमें उन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करना है तो हमें अपने विरोधियों को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए।

    Hero Image
    कर्नाटक भाजपा प्रमुख बीवाई विजयेंद्र। (फाइल फोटो)

    पीटीआई, बेंगलुरू। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है और तैयारियां शुरू कर दी है। कर्नाटक भाजपा प्रमुख बीवाई विजयेंद्र ने बुधवार को दावा किया कि पूरे देश और राज्य में भाजपा की लहर है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जीत के लिए एकजुट होकर काम करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस को हल्के में नहीं लेने का आह्वान किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस को हल्के में नहीं लेने की सलाह

    कर्नाटक भाजपा प्रमुख विजयेंद्र ने राज्य सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि हर चुनाव में अलग-अलग तरह की चुनौतियां होती हैं और अगर हमें उन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करना है, तो हमें अपने विरोधियों को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि केंद्र सरकार के जन समर्थक कार्यक्रम सभी लोगों तक पहुंचे।

    यह भी पढ़ेंः राष्ट्र भगवद गीता, कुरान, बाइबिल के अनुसार नहीं चल रहा है; यह संविधान पर चल रहा है: मंत्री प्रियांक खड़गे

    केंद्र की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील

    भाजपा प्रदेश प्रमुख ने मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा कि कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों के दरवाजे तक पहुंचाने के लिए मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी चुनाव हो, सभी चुनावों को गंभीरतापूर्वक लिया जाना चाहिए और पार्टी की मजबूती के लिए काम करना चाहिए।

    कर्नाटक की सभी सीटों पर जीत का दावा

    उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सभी को जिम्मेदार होना चाहिए और अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण वह समय है, जब हमें जिम्मेदारी मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा और जेडीएस एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और कर्नाटक की सभी 28 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

    बता दें कि बीवाई विजयेंद्र यहां पार्टी कार्यालय में राज्य इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ पहली बार बैठक में शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्होंने ये बातें कही। 10 नवंबर को राज्य भाजपा प्रमुख के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद विजयेंद्र ने 23 दिसंबर को पार्टी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

    यह भी पढ़ेंः Swami Prasad Maurya पर भाजपा का पलटवार, योगी के मंत्री बोले- 'सत्ता में थे तो मलाई खाते थे अब हिंदू धर्म...'

    comedy show banner
    comedy show banner