राहुल गांधी ने की अडाणी समूह मामले में JPC गठन की मांग, भाजपा ने कहा- कई लोगों से नहीं देख जा रहा देश का विकास
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि देश में मौजूदा माहौल जी-20 का है।यह पूरी दुनिया में भारत की स्थिति को लेकर भी है।भारत जैसे देश के लिए बहुत जरूरी है कि हमारे आर्थिक माहौल में पारदर्शिता और व्यापार में समान अवसर हों। उन्होंने कहा कि OCCRP द्वारा अडाणी समूह के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन कर गहन जांच की जानी चाहिए।

मुंबई, एजेंसियां। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऑर्गेनाइजड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) द्वारा अडाणी समूह के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन कर गहन जांच की जानी चाहिए।
कांग्रेस नेता ने मुंबई में विपक्षी पार्टियों के गठबंधन आईएनडीआईए की बैठक में शामिल होने के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह देश की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ विषय है।
देश में जी-20 का माहौलः राहुल गांधी
राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी एजेंसियां गौतम अडाणी से पूछताछ क्यों नहीं कर रही हैं? उन्होंने कहा कि देश में मौजूदा माहौल जी-20 का है। यह पूरी दुनिया में भारत की स्थिति को लेकर भी है। उन्होंने आगे कहा कि भारत जैसे देश के लिए बहुत जरूरी है कि हमारे आर्थिक माहौल में पारदर्शिता और व्यापार में समान अवसर हों।
कांग्रेस नेता ने अडाणी समूह पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि सेबी की जांच में अडाणी समूह को क्लीनचिट दे दी गई और ऐसा करने वाले व्यक्ति फिर अडाणी समूह के ही कर्मचारी बन गए हैं। मालूम हो कि ओसीसीआरपी ने अडाणी समूह पर निशाना साधते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि उसके प्रवर्तक परिवार के साझेदारों से जुड़ी विदेशी इकाइयों के जरिए अडाणी समूह के शेयरों में करोड़ों डॉलर का निवेश किया गया। हालांकि, अडाणी समूह ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया।
भारत का विकास कई लोगों की आंखों की किरकिरी: भाजपा
अदाणी समूह के खिलाफ ताजा आरोपों को लेकर कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों द्वारा मोदी सरकार पर निशाना साधने के बीच भाजपा ने गुरुवार को कहा कि एक मजबूत राष्ट्र के रूप में भारत का उदय कई लोगों की आंखों की किरकिरी बन गया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा
मैं इतना जरूर कहूंगा कि जार्ज सोरोस जैसी कुछ ताकतें हैं..। भारत, जो पहले एक नरम राष्ट्र हुआ करता था, आज एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। यह बात कई लोगों की आंखों की किरकिरी बन गई है। ऐसे आरोपों से निपटने वाली एजेंसियां और संस्थाएं अपना काम करेंगी। मुझे नहीं लगता कि इस मुद्दे पर बिना जानकारी के कोई टिप्पणी की जानी चाहिए।
वहीं, महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले ने दावा किया है कि बीजेपा 2024 के चुनावों में 2014 और 2019 की तुलना में अधिक सीट दर्ज करेगी। उन्होंने कहा
#WATCH | Mumbai: "In 2024 elections, we'll win more seats than we won in 2014 and 2019 (elections). The vote share would be more than 51%...Adani has been operating since the Congress rule. The government will do the enquiry. It will do its own work...PM Modi doesn't work for any… https://t.co/rME6uXFPke pic.twitter.com/fMSlMVnIsZ
— ANI (@ANI) August 31, 2023
2024 के चुनावों में, हम 2014 और 2019 (चुनावों) में जीती गई सीटों से अधिक सीटें जीतेंगे। वोट शेयर 51% से अधिक होगा...अडानी समूह कांग्रेस शासन के समय से काम कर रहा है। सरकार जांच करेगी...पीएम मोदी किसी बिजनेसमैन के लिए काम नहीं करते, वे देश के लिए काम करते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।